BREAKING

इटावा/जसवंतनगर: नगर के तालाब में मिला 55 वर्षीय व्यक्ति का शव, परिजनों में मचा कोहराम

 M.s verma

Manoj kumar

जसवंतनगर के तालाब में मिला 55 वर्षीय व्यक्ति का शव, परिजनों में मचा कोहराम

जसवंतनगर/इटावा। जसवंतनगर की सब्जी मंडी के पास तालाब मंदिर के निकट स्थित पक्के तालाब में रविवार शाम एक 55 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान गुलाबबाड़ी की वाल्मीकि बस्ती निवासी गंगाराम के रूप में हुई है।

बताया जाता है कि गंगाराम कबाड़ बीनकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। आशंका है कि पैर फिसलने से वह तालाब में गिर गए होंगे। हालांकि, उनकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है।

सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी। गंगाराम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। पत्नी और छह बेटों का रो-रोकर बुरा हाल है।

इस घटना के बाद तालाब के आसपास सुरक्षा इंतजामों को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

Previous Post Next Post