BREAKING

इटावा: जसवंतनगर के जगसोरा में बसपा की सेक्टर बैठक, संगठन की मजबूती पर हुई चर्चा

M.S VERMA 

MANOJ KUMAR 

जसवंतनगर के जगसोरा में बसपा की सेक्टर बैठक, संगठन की मजबूती पर हुई चर्चा

जसवंतनगर/इटावा। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष कुमारी मायावती के निर्देश पर रविवार को जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र के सेक्टर जगसोरा में पार्टी की सेक्टर स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में कानपुर मंडल के मुख्य मंडल प्रभारी जितेंद्र बौद्ध शामिल हुए। उनके साथ मंडल प्रभारी अजीत सिंह सरदानी, विधानसभा प्रभारी अमरपाल सोला, मोहित जाटव, विधानसभा अध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह और विधानसभा महासचिव राकेश जाटव मौजूद रहे।
इसके अलावा मुस्लिम भाईचारा के विधानसभा संयोजक संजीव कुमार मौर्य, सेक्टर अध्यक्ष संजय सिंह समेत सेक्टर कमेटी के पदाधिकारी और बसपा समर्थकों ने भाग लिया। बैठक में पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करने पर चर्चा की गई।

Previous Post Next Post