M.s verma
Manoj kumar
ग्राम भैसान में फिर बढ़ा विवाद! दीपावली पर सपा के बधाई पोस्टर फाड़कर नाले में फेंकने का आरोप, वीडियो वायरलइटावा। ग्राम भैसान में आपसी विवादों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ग्रामीणों के बीच पहले भी अलग-अलग मामलों को लेकर विवाद और मारपीट की घटनाएं सामने आती रही हैं। कभी प्रजापति समाज के लोगों से विवाद, तो कभी गली में सीढ़ी लगाने को लेकर पाल समाज और दलित समाज के लोगों के बीच तनाव की बात सामने आई। वहीं खेती की जमीन के बंटवारे को लेकर बढ़ई और कठेरिया समाज के लोगों के बीच भी विवाद होने की चर्चा रही है।
अब दीपावली के अवसर पर गांव में लगाए गए समाजवादी पार्टी के बधाई संदेश वाले पोस्टर और बैनर फाड़कर गंदे नाले में फेंके जाने का मामला सामने आया है। इन पोस्टरों पर समाजवादी पार्टी के संस्थापक श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव, राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव सहित सैफई परिवार के सदस्यों के चित्र लगे हुए थे। आरोप है कि असामाजिक तत्वों ने जानबूझकर पोस्टरों को निशाना बनाया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
इस घटना ने राजनीतिक विचारधारा की स्वतंत्रता और आपसी भाईचारे को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। किसी व्यक्ति का दूसरे राजनीतिक दल का समर्थक होना उसका लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि किसी अन्य दल के समर्थकों को अपनी विचारधारा व्यक्त करने या सार्वजनिक स्थानों पर बधाई संदेश के पोस्टर-बैनर लगाने से रोका जाए।शासन-प्रशासन से मांग है कि वायरल वीडियो की जांच कर पोस्टर फाड़ने वालों की पहचान की जाए और दोषी पाए जाने पर नियमानुसार कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए।वहीं समाजवादी पार्टी के जिम्मेदार नेताओं और कार्यकर्ताओं को भी इस मामले का संज्ञान लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए पहल करनी चाहिए, ताकि गांव में आपसी सौहार्द और भाईचारा बना रहे।
