*तटबंध बनाकर बाढ़ की स्थाई समस्या का समाधान, अब भ्रष्टाचार करने वालों की संपत्ति होगी जब्त: सीएम योगी*
रेहान ख़ान ब्यूरो चीफ फर्रुखाबाद
*फर्रुखाबाद : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को फतेहगढ़ पुलिस लाइन मैदान में आयोजित बाढ़ राहत वितरण कार्यक्रम में पहुंचे। उन्होंने करीब एक हजार बाढ़ राहत पैकेट, 10 भूमि आवंटन के पट्टे एवं 1.20 लाख के प्रतीक चेक वितरित किए।
जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि गंगा किनारे तटबंध बनाकर बाढ़ की स्थाई समस्या का समाधान किया जाएगा। किसानों को फसल नुकसान का मुआवजा भी मिलेगा।
समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि सैफई सिंडिकेट को लूट का पुराना अनुभव है। 2017 से पहले नौकरी पर एक सिंडिकेट हावी था, अब व्यवस्था बदल चुकी है। यदि कोई नौकरी में खिलवाड़ करेगा तो जेल के साथ उसकी संपत्ति भी जब्त की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जिले के 102 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। सरकार पीड़ितों के साथ खड़ी है। राहत शिविरों में बच्चों की पढ़ाई की व्यवस्था की गई है। गन्ना किसानों के भुगतान के लिए तकनीक का इस्तेमाल हो रहा है।
फर्रुखाबाद में गंगा एक्सप्रेस-वे का लिंक बन रहा है जो बुंदेलखंड से जुड़ेगा। अब फर्रुखाबाद के विकास पर तंज नहीं सुनने को मिलेगा। सरकार महारानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना में 50 हजार बालिकाओं को स्कूटी दे रही है। आलू किसानों के लिए आगरा में पोटेटो अंतरराष्ट्रीय सेंटर बनाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में 50 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव हैं। आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का मानदेय सीधे खाते में भेजा जाएगा, बिचौलिये खत्म होंगे। मानदेय बढ़ाकर 20 हजार किया जाएगा।
मंच पर सांसद मुकेश राजपूत, जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा, विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, नागेंद्र सिंह राठौर, डॉ. सुरभि, सुशील शाक्य, एमएलसी प्रांशु दत्त द्विवेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव सहित सभी जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
*मुख्यमंत्री के आगमन पर स्वास्थ्य विभाग की पुख्ता तैयारी, 17 एंबुलेंस व विशेषज्ञ टीमें रहीं मुस्तैद*
*फर्रुखाबाद, 3 सितंबर।* सीएम के कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराने के लिए सीएमओ डॉ. आनंद उपाध्याय के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग ने पुख्ता इंतजाम किए।
6 जिलों - कानपुर देहात, इटावा, कन्नौज, औरैया, शाहजहांपुर, एटा से एंबुलेंस मंगाई गईं। कुल 17 एंबुलेंस, NMMU की 2 एंबुलेंस, 2 एनेस्थेटिस्ट, 3 फिजिशियन, 3 सर्जन, कार्डियोलॉजिस्ट सहित विशेषज्ञ टीम तैनात रही।
हेलिपैड पर डॉ. आर.सी. माथुर, कार्यक्रम स्थल पर डॉ. दीपक कटारिया, खाद्य जांच पर डॉ. परिक्षित सफीर, सेफ हाउस पर डॉ. सर्वर इकबाल सिद्दीकी और नोडल अधिकारी के रूप में डॉ. सर्वेश यादव को जिम्मेदारी दी गई।
सभा स्थल पर 23 ANM ने 155 लोगों को दवा व 1200 ORS पैकेट वितरित किए। सेफ हाउस में कमालगंज की कांस्टेबल ईशा को बुखार पर तत्काल उपचार दिया गया।
Tags
फर्रुखाबाद