BREAKING

इटावा/जसवंतनगर: सपा की बूथ चौपाल में जनसमस्याओं पर हुई चर्चा, समाधान का दिया भरोसा

 M.s verma

Manoj kumar 

सपा की बूथ चौपाल में जनसमस्याओं पर हुई चर्चा, समाधान का दिया भरोसा

जसवंतनगर। समाजवादी पार्टी के निर्देश पर बूथ स्तर पर जनसमस्याएं सुनने का अभियान जारी है। इसी क्रम में जसवंतनगर के मोहन की पढ़ेया स्थित जन महाराम फर्नीचर हाउस परिसर में चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें पार्टी पदाधिकारियों ने स्थानीय लोगों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं।

चौपाल में लोगों ने क्षेत्र की बदहाल सड़कों, जगह-जगह बने गड्ढों, नालियों में जमा गंदगी, जल निकासी की समस्या और आए दिन लगने वाले जाम का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता और सेक्टर प्रभारी सुभाष चंद्र गुप्ता ने लोगों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं को संबंधित अधिकारियों के समक्ष रखकर समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा।
बैठक के दौरान आगामी चुनाव को लेकर भी पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और लगातार जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को सुनने का आह्वान किया गया।
इस दौरान सांसद प्रतिनिधि हाजी मोहम्मद शमीम खान, राशिद सिद्दीकी, बूथ अध्यक्ष सुमित अज्जू शर्मा, उमाशंकर शर्मा, श्याम लाल शर्मा, ओम भगवान शर्मा, रोहित जोशी, गोपाल, सोनू यादव, महेश, बबलू शर्मा, मनोज शर्मा, कन्हैया लाल शर्मा, अमोद शर्मा, अरसफ खान, हरिओम शर्मा, शिवा, कृष्णा, दीपक और ऋषि सहित कई लोग मौजूद रहे।


Previous Post Next Post