BREAKING

UP में बच्चों के अश्लील वीडियो बेचने वाली महिला गिरफ्तार, Telegram ग्रुप से बनाती थी ग्राहक

 व्यूरो 

UP में बच्चों के अश्लील वीडियो बेचने वाली महिला गिरफ्तारः टेलीग्राम ग्रप से कस्टमर फंसाती थी; दो शादियां कीं. दोनों बार तलाक

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में रजावली थाना पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने टेलीग्राम के जरिए बच्चों के यौन शोषण से संबंधित आपत्तिजनक सामग्री कथित तौर पर बेचने के मामले में 29 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और आईटी एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार महिला पूजा माथुर, नगला बीच क्षेत्र की रहने वाली है। अपर पुलिस अधीक्षक नगर रविशंकर प्रसाद ने बताया कि जांच में सामने आया है कि महिला पिछले करीब छह महीने से टेलीग्राम ग्रुप 'सैलर सब 01' के माध्यम से बच्चों से संबंधित आपत्तिजनक वीडियो और उनके लिंक उपलब्ध करा रही थी।

पुलिस का आरोप है कि इसके बदले ग्राहकों से 100 से 500 रुपये तक लिए जाते थे। भुगतान यूपीआई के माध्यम से बैंक खाते में प्राप्त किए जाने की बात भी जांच में सामने आई है।

मोबाइल को लेकर रहती थी सतर्क

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी महिला अपने मोबाइल फोन को लेकर काफी सतर्क रहती थी। पुलिस के अनुसार मोबाइल में कई सुरक्षा लॉक लगाए गए थे और वह परिवार के सदस्यों को फोन इस्तेमाल नहीं करने देती थी।

साइबर सेल की ट्रेसिंग के बाद कार्रवाई

पुलिस के अनुसार मामले की जानकारी साइबर सेल मुख्यालय, लखनऊ से ट्रेसिंग के जरिए सामने आई थी। इसके बाद रजावली थाना पुलिस और साइबर पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए महिला को उसके मायके से गिरफ्तार किया।

पुलिस अब आरोपी के मोबाइल डेटा, बैंक खातों और संबंधित टेलीग्राम ग्रुप की गतिविधियों की जांच कर रही है। साथ ही पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस नेटवर्क से और कौन-कौन लोग जुड़े हैं तथा कथित लेनदेन किन खातों के माध्यम से हुआ।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Previous Post Next Post