M.S VERMA
MANOJ KUMAR
धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की झांकियों ने मोहा मनजसवंतनगर, इटावा। दादा शिवकुमार सरस्वती शिशु मंदिर, जसवंतनगर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य अमित यादव ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान उप-प्रधानाचार्य अर्चित यादव भी मौजूद रहे।
प्रधानाचार्य अमित यादव ने बच्चों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पौराणिक एवं आध्यात्मिक महत्व की जानकारी देते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने धर्म की स्थापना और अधर्म के विनाश के लिए अवतार लिया था। उनके जीवन से सत्य, प्रेम और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा मिलती है।कार्यक्रम में विद्यालय के भैया-बहनों ने राधा-कृष्ण, सुदामा और गोपियों के रूप में मनमोहक झांकियां प्रस्तुत कीं। बच्चों ने भजनों पर नृत्य कर वातावरण को कृष्णमय बना दिया। छोटे बच्चों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।कार्यक्रम के समापन पर प्रधानाचार्य ने सभी बच्चों एवं आचार्य परिवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं।
Tags
इटावा


