M.S VERMA
MANOJ KUMAR
नुक्कड़ नाटक से युवाओं ने जगाई टीबी के प्रति जागरूकता
यूथ लेड टीबी मुक्त अभियान के तहत धरबार ग्राम पंचायत में आयोजित हुआ कार्यक्रम
नाटक के माध्यम से बताए टीबी के लक्षण और बचाव के उपाय
लक्षण दिखने पर तुरंत स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने की दी सलाह
जसवंतनगर/ माय भारत इटावा की उपनिदेशक सोनिका चंद्रा के नेतृत्व में एवं चौधरी सुघर सिंह नर्सिंग कॉलेज के एमडी अनुज मोंटी यादव के निर्देश पर डायरेक्टर रीमा शर्मा के सहयोग से ग्राम पंचायत धरबार में टीबी के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में चौधरी सुघर सिंह नर्सिंग कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर ग्रामीणों को क्षय रोग के लक्षण, बचाव और समय पर जांच व उपचार के प्रति जागरूक किया।कार्यक्रम का आयोजन माय भारत युवा कार्यक्रम विभाग, भारत सरकार एवं जिला क्षय रोग अस्पताल इटावा के संयुक्त सहयोग से अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रम (ईएलपी) के अंतर्गत संचालित यूथ लेड टीबी मुक्त अभियान पायलट प्रोजेक्ट के तहत किया गया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को संदेश दिया गया कि टीबी के संभावित लक्षण दिखाई देने पर लापरवाही न करें और तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर संपर्क कर जांच कराएं।माय भारत की टीम ने ग्रामीणों को बताया कि समय पर जांच और नियमित उपचार से टीबी को पूरी तरह ठीक किया जा सकता है। कार्यक्रम में टीम लीडर ऋषभ पाठक, कुमारी नीरज, टीम सदस्य अभिषेक, शिवेक कुमार, पीयूष, विनायक व आयुष कुमार मौजूद रहे।नर्सिंग कॉलेज के छात्र-छात्राओं गौरव कुमार, वंश यादव, मानसी गुप्ता, आयुषी सिंह, वैष्णवी यादव, दीक्षा यादव, जूली, प्रिया कुशवाहा, रोहित व रितेंद्र सिंह ने नुक्कड़ नाटक में सहभागिता की। इस दौरान अध्यापिका पूजा भारद्वाज सहित ग्राम पंचायत के ग्रामीण भी उपस्थित रहे।फोटो:-धरबार ग्राम पंचायत में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को टीबी के प्रति जागरूक करते छात्र-छात्राएं एवं माय भारत की टीम।
Tags
इटावा



