BREAKING

इटावा: प्रेरणा जुबैरी को मिली कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी, इटावा में हुआ स्वागत

M.s verma

प्रेरणा जुबैरी को मिली कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी, इटावा में हुआ स्वागत

इटावा। कांग्रेस की नई मीडिया टीम में इटावा की प्रेरणा जुबैरी को उत्तर प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग में प्रदेश प्रवक्ता मनोनीत किए जाने पर बुधवार को मारुति कुटीर, कोऑपरेटिव बैंक के निकट मैनपुरी फाटक के पास आयोजित प्रेस वार्ता में स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से 14 सितंबर को जारी उत्तर प्रदेश कांग्रेस की नई मीडिया टीम की सूची में प्रेरणा जुबैरी को प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई है। इस अवसर पर उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ करेंगी। उन्होंने जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का भी सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
महिला सुरक्षा के मुद्दे पर सरकार को घेरा

प्रेस वार्ता में प्रेरणा जुबैरी ने भाजपा सरकार पर महिला सुरक्षा के मुद्दे को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ जैसे अभियान चलाए जाते हैं, लेकिन महिलाओं और बेटियों से जुड़ी घटनाएं सामने आने के कारण सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों से जुड़े मुद्दों को लगातार उठाती रहेगी। जनता से जुड़े विषयों को संगठन के स्तर पर उठाने के साथ-साथ मीडिया के माध्यम से भी प्रमुखता से सामने लाया जाएगा।

कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद

कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशुतोष दीक्षित, पूर्व शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे, पूर्व जिलाध्यक्ष मलखान सिंह, शहर अध्यक्ष राशिद खान, कोमल कुशवाह, परमार जी, सेवानिवृत्त शिक्षक इंतिखाब आलम, वरिष्ठ पत्रकार जुबैरी साहब, समाजसेवी दीपक राज, वास्पति दुबे, अविरल परमार, पूर्व प्रदेश सचिव प्रेम किशोर द्विवेदी, कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष कुलदीप शर्मा, सीपीआईएम जिला सचिव मंडल सदस्य कामरेड प्रेमशंकर यादव सहित कांग्रेस कार्यकर्ता एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
बाइट कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता प्रेरणा जुबैरी 


Previous Post Next Post