M.S VERMA
MANOJ KUMAR
इटावा में कांग्रेस का प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला लेकर पुलिस से हुई खींचतानइटावा। सोमवार दोपहर करीब 2 बजे कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ भी नारेबाजी की गई। कांग्रेस का यह प्रदर्शन चुनाव आयोग को लेकर देशभर में चल रहे विरोध प्रदर्शनों के क्रम में हुआ।
पुतला दहन की सूचना पर कोतवाली पुलिस कांग्रेस कार्यालय पहुंची और नेताओं-कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन कार्यकर्ता प्रदर्शन पर अड़े रहे। इसके बाद कांग्रेस नेता ज्ञानेश कुमार का पुतला और नरेंद्र मोदी व अमित शाह के पोस्टर हाथ में लेकर कार्यालय से नीचे उतर आए।कांग्रेस कार्यकर्ताओं के नीचे आते ही पुलिस ने पुतला और पोस्टर छीनने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच पुतले को लेकर खींचतान हुई। पुलिस की कोशिश रही कि पुतला दहन न किया जा सके, जबकि कार्यकर्ता प्रदर्शन जारी रखने पर अड़े रहे।कांग्रेस शहर अध्यक्ष रशीद खान ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग सरकार के इशारे पर काम कर रहा है। उन्होंने पिछले चुनावों में धांधली और गड़बड़ी के आरोप लगाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त कर जेल भेजने की मांग की। वहीं, पूर्व शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर भी निशाना साधा। कांग्रेस नेताओं के आरोपों के बीच निर्वाचन आयोग ने SIR से जुड़े फैसलों को तीनों चुनाव आयुक्तों की मंजूरी से लिया गया और कानून के अनुरूप बताया है।


