ईद-मिलादुन्नबी पर फर्रुखाबाद में रोजगार की सौगात,26 गरीब महिलाओं को मिलीं सिलाई मशीनें
कार्यक्रम में सरपरस्त मौलाना शमशाद चतुर्वेदी, क़ारी सैय्यद फसीह मुजीबी, काजी सैय्यद मुताहिर अली, गुलजार खान सेक्रेटरी, मिर्जा वसीम बेग , अफ़रोज़ आलम खान, मीडिया प्रभारी मुख्तियार अहमद टैनी, प्रवक्ता आसिफ कुरैशी, शकील कुरैशी, आफाक अहमद खान, खुर्शीद अहमद खान, हाजी मकबूल अंसारी, अलीम अंसारी, मेराजुद्दीन आदि उपस्थित रहे। जगह-जगह स्टॉल लगाकर पानी, शरबत, कोल्ड ड्रिंक, बिस्किट और नमकीन बांटी गई।
रेहान ख़ान ब्यूरो चीफ फर्रुखाबाद 9452755077
फर्रुखाबाद में बुधवार को पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब का जन्मदिवस ईद-मिलादुन्नबी हर्षोल्लास और अकीदत के साथ मनाया गया। सुबह से ही घरों में कुरानख्वानी, तिलावत और इबादत की गई। बच्चों ने इस्लामी परचम लहराए और घरों में पकवान बनाए गए। इस जश्न की परंपरा 104 साल पुरानी है। सीरत कमेटी का गठन 1922 में किया गया था, और तभी से जुलूस और जलसे का आयोजन यही कमेटी करती आ रही है।
इस अवसर पर फतेहगढ़ की भूसा मंडी में सुबह 8 बजे मुस्लिम जकात फाउंडेशन द्वारा एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। फाउंडेशन ने गरीब महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से 26 सिलाई मशीनें भेंट कीं। यह आयोजन अध्यक्ष मजहर मोहम्मद खां, मौलाना अब्दुल रब कासमी, सेक्रेटरी मोहम्मद खालिद, कोषाध्यक्ष हाजी अल्लादीन, एडवोकेट अनीस अहमद खान और समाजसेवी एवं सभासद फुरकान अहमद खान की देखरेख में हुआ।
वक्ताओं ने कहा कि भूखे को खाना खिलाना सबसे नेक काम है, और फाउंडेशन हर साल गरीबों को रोजगार से जोड़ने का काम करती है और आगे भी करती रहेगी।
शहर के टाउन हॉल से लगभग 30 से 35 सजी हुई गाड़ियों और मर्कज़ी काफिले के साथ भव्य जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। वाहनों पर तिरंगा झंडा लहराया जा रहा था और आकर्षक झांकियां सजी थीं। जुलूस रकाबगंज तिराहा, तिकोना चौकी, पक्का पुल और चौक बाजार से होता हुआ अंजुमन स्कूल के पास समाप्त हुआ। पूरे रास्ते पैगंबर साहब की शान में नारे गूंजे और अमन-भाईचारे का पैगाम दिया गया।
जुलूस से पहले सीरत कमेटी ने नगरपालिका से आवारा जानवरों को पकड़वाने की मांग की थी, लेकिन जानवर सड़कों पर घूमते रहे। इसी दौरान एक वृद्ध महिला को गाय ने उठाकर फेंक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे ई-रिक्शा से निजी अस्पताल ले गए।
चौक पर मौलाना शमशाद चतुर्वेदी की तकरीर होनी थी, लेकिन समय पर न पहुंचने से शहर काजी के निर्देश पर क़ारी मुख्तार अहमद कादरी ने तकरीर की। इस दौरान शहर काजी मुताहिर अली, सीरत कमेटी सेक्रेटरी गुलजार खान, समाजसेवी हाजी राजा शम्सी, समाजसेवी हाजी मुजफ्फर हुसैन रहमानी, समाजसेवी एवं सभासद फुरकान अहमद खान सभासद एवं समाजसेवी हाजी असलम अंसारी, शमशाबाद चेयरमैन पति पूर्व जिलाध्यक्ष नदीम फारुकी,हाजी बिलाल अहमद,सपा नेता सरल दुबे, महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र मिश्रा, समाजसेवी भईययन मिश्रा, कांग्रेस शहर अध्यक्ष अंकुर मिश्रा व भाजपा नेता सहित अन्य अतिथियों को शॉल और फूल माला पहनाकर सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम में फर्रुखाबाद की गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल देखने को मिली, जहां सभी समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
सुरक्षा व्यवस्था में अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार सिंह, सीओ अभय वर्मा, सीओ एवं कोतवाली मोहम्मदाबाद प्रभारी आमोद सिंह, मऊदरवाजा थाना प्रभारी अजब सिंह, कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह गहलौत, कादरी गेट प्रभारी कपिल सिंह, बीबीगंज चौकी इंचार्ज काशिफ हनीफ, एसआई इमरान फरीद, एसआई यतेन्द्र सिंह सहित तीन थानों का पुलिस बल मौजूद रहा।
कार्यक्रम में सरपरस्त मौलाना शमशाद चतुर्वेदी, क़ारी सैय्यद फसीह मुजीबी, काजी सैय्यद मुताहिर अली, गुलजार खान सेक्रेटरी, मिर्जा वसीम बेग , अफ़रोज़ आलम खान, मीडिया प्रभारी मुख्तियार अहमद टैनी, प्रवक्ता आसिफ कुरैशी, शकील कुरैशी, आफाक अहमद खान, खुर्शीद अहमद खान, हाजी मकबूल अंसारी, अलीम अंसारी, मेराजुद्दीन आदि उपस्थित रहे। जगह-जगह स्टॉल लगाकर पानी, शरबत, कोल्ड ड्रिंक, बिस्किट और नमकीन बांटी गई।
Tags
फर्रुखाबाद