BREAKING

इटावा/जसवंतनगर: वर्धमान मोबाइल ने बढ़ाया जसवंतनगर का गौरव

 M.s verma

Manoj kumar 

वर्धमान मोबाइल ने बढ़ाया जसवंतनगर का गौरव

सैमसंग के Galaxy Partner Program में चयन, कानपुर मंडल के टॉप-12 प्रतिष्ठानों में बनाई जगह

जसवंतनगर। नगर के मोबाइल व्यवसाय के क्षेत्र में वर्धमान मोबाइल ने एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। प्रतिष्ठान का चयन सैमसंग कंपनी के Galaxy Partner Program के लिए हुआ है। इसके साथ ही वर्धमान मोबाइल ने कानपुर मंडल के चुनिंदा टॉप-12 प्रतिष्ठानों में स्थान बनाकर नगर का नाम रोशन किया है।

इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में सैमसंग कंपनी के ABM पंकज कुमार और RSO विपिन वर्धमान मोबाइल पहुंचे। कंपनी के अधिकारियों ने प्रतिष्ठान के प्रोप्राइटर निकेतन जैन और उनकी टीम को बधाई दी। इस दौरान सैमसंग की ओर से Samsung Galaxy S26 Ultra मोबाइल फोन भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही प्रतिष्ठान को सम्मान स्वरूप शील्ड भी प्रदान की गई।
सैमसंग अधिकारियों ने कहा कि ग्राहकों को बेहतर सेवाएं देने, उत्पादों की बिक्री और कंपनी के साथ प्रभावी कार्य प्रदर्शन जैसे विभिन्न मानकों के आधार पर प्रतिष्ठानों का चयन Galaxy Partner Program के लिए किया जाता है।

वर्धमान मोबाइल के प्रोप्राइटर निकेतन जैन ने इस सम्मान को पूरी टीम की मेहनत और ग्राहकों के विश्वास का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि प्रतिष्ठान के प्रति ग्राहकों ने जो भरोसा कायम किया है, उसे बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने सभी ग्राहकों, व्यापारियों और शुभचिंतकों का आभार जताया।

उन्होंने कहा कि भविष्य में भी वर्धमान मोबाइल पर ग्राहकों को गुणवत्तापूर्ण मोबाइल उत्पाद, विश्वसनीय सेवाएं और बेहतर खरीदारी अनुभव उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेता राजबहादुर सिंह समेत नगर के व्यापारी, शुभचिंतक और गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने निकेतन जैन और वर्धमान मोबाइल की टीम को उपलब्धि पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Previous Post Next Post