BREAKING

इटावा/जसवंतनगर: अहीरटोला में टीबी खोज अभियान के तहत स्वास्थ्य शिविर, लोगों को किया जागरूक

 M.s verma

Manoj kumar

अहीरटोला में टीबी खोज अभियान के तहत स्वास्थ्य शिविर, लोगों को किया जागरूक

जसवंतनगर (इटावा)। जनसेवा श्रमिक स्वाभिमान समिति एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में अहीरटोला शाला, जसवंतनगर में 100 दिवसीय सघन टीबी खोज अभियान के तहत स्वास्थ्य शिविर एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जनभागीदारी बढ़ाने के साथ टीबी के संभावित मरीजों की समय से पहचान और जांच कराना रहा।

शिविर में लक्षणयुक्त लोगों की टीबी स्क्रीनिंग की गई तथा हैंड हेल्ड मशीन के माध्यम से संदिग्ध मरीजों के एक्स-रे किए गए। जांच के दौरान ______ लोगों में टीबी के लक्षण पाए गए, जिन्हें बीमारी की पुष्टि के लिए उच्च स्तर पर जांच हेतु भेजा गया है। पुष्टि होने के बाद संबंधित मरीजों को निशुल्क उपचार उपलब्ध कराया जाएगा।

कार्यक्रम में टीबीएचबी जितेंद्र कुमार ने लोगों को टीबी के लक्षण, बचाव और उपचार की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दो सप्ताह से अधिक समय तक खांसी, सीने में दर्द, बलगम में खून आना, शाम के समय पसीना आना, वजन कम होना, बच्चों का वजन न बढ़ना, भूख कम लगना अथवा गले में गांठ जैसे लक्षण दिखाई देने पर तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जांच करानी चाहिए।

उन्होंने बताया कि टीबी की पुष्टि होने पर सरकार की ओर से मरीज को पूरा इलाज निशुल्क उपलब्ध कराया जाता है। उपचार के दौरान पोषण आहार के लिए मरीज के खाते में डीबीटी के माध्यम से प्रतिमाह ₹1000 की सहायता भी दी जाती है।

शिविर में टीबी जांच के साथ रक्तचाप, शुगर सहित अन्य स्वास्थ्य परीक्षण भी किए गए। इस दौरान ______ लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया और आवश्यक परामर्श एवं उपचार प्राप्त किया।

इस अवसर पर समिति अध्यक्ष मुन्ना लाल माहौर, समाजसेवी करू यादव, मुकेश सभासद, राघवेंद्र प्रताप सिंह, ज्योति यादव, जिला कोऑर्डिनेटर रविंद्र सिंह, शैलेंद्र यादव, आशा कार्यकर्ता राखी यादव, शिल्पी, धर्मेंद्र यादव सहित आशा एवं आशा संगिनी आदि मौजूद रहे।

Previous Post Next Post