फर्रुखाबाद में कांग्रेस बैठक, पुन्नी शुक्ला को मंच पर जगह नहीं,2027 चुनाव के लिए एकजुट होने का लिया निर्णय, लुईस खुर्शीद बोलीं- कांग्रेस ही गरीबों के साथ।
रेहान खान ब्यूरो चीफ़ फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद में शनिवार, 12 सितंबर 2026 को कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक बैठक हुई। यह बैठक पूर्व जिलाध्यक्ष आफताब हुसैन के घर घेर शामू खां पर हुई। जहाँ पूर्व विधायक लुईस खुर्शीद का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद कार्यकर्ताओं में दिखा जोश l 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की गई। जिले के कई वरिष्ठ कांग्रेसी नेता इस दौरान एक मंच पर दिखे।
मंच पर पूर्व विधायक लुईस खुर्शीद, हाजी इस्लाम चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा, जिलाध्यक्ष शकुंतला देवी, शहर अध्यक्ष एडवोकेट अंकुर मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष आफताब हुसैन और हाजी शादाब हुसैन मौजूद थे। हालांकि, वरिष्ठ कांग्रेसी और पूर्व शहर अध्यक्ष पुन्नी शुक्ला को मंच पर जगह नहीं मिली और वे सबसे पीछे बैठे नजर आए।
बैठक का संचालन पूर्व शहर अध्यक्ष एडवोकेट नफीस हुसैन ने किया। जिलाध्यक्ष शकुंतला देवी ने कहा कि सभी को एकजुट होकर चुनाव की तैयारी करनी चाहिए। उन्होंने 2027 के चुनाव में लुईस खुर्शीद को जिताकर विधायक बनाकर भेजने की बात कही, ताकि फर्रुखाबाद का विकास हो सके।
पूर्व विधायक और 194 फर्रुखाबाद सदर से कांग्रेस प्रत्याशी लुईस खुर्शीद ने बैठक को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि वह राहुल गांधी की संदेश वाहक हैं। खुर्शीद ने जोर दिया कि गरीबों, कमजोरों, किसानों, दलितों, वंचितों, शोषितों, अल्पसंख्यकों, बेरोजगारों, छात्रों और मजलूमों के साथ आज सिर्फ कांग्रेस पार्टी ही खड़ी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेसियों को संसद से सड़क तक आवाज उठानी होगी और लोगों को बताना होगा कि कांग्रेस ही महंगाई और बेरोजगारी खत्म करने का विकल्प है।
वरिष्ठ कांग्रेसियों ने पूर्व विधायक के सामने अपनी बात रखी और 2027 के चुनाव के लिए नई रणनीति बनाई। अंत में, लुईस खुर्शीद ने पूर्व जिलाध्यक्ष सैय्यद आफताब हुसैन का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उनके निवास पर जमा हुए।
बैठक में जिलाध्यक्ष शकुंतला देवी, पूर्व जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष आफताब हुसैन, वरिष्ठ कांग्रेसी इस्लाम चौधरी, हाजी वसीमुज्जमा खां, रिजवान अहमद ताज, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष खालिद उस्मानी, खालिद खान, हाजी शादाब हुसैन, पूर्व नगर अध्यक्ष नफीस हुसैन, पूर्व शहर अध्यक्ष पुन्नी शुक्ला, शहर अध्यक्ष अंकुर मिश्रा, यूथ जिला अध्यक्ष सैय्यद अम्मार अली जैदी, उजैर खां, इलियास खान, पूर्व सभासद मुन्ना पाटू, हुसैनी टाइगर, जिलाध्यक्ष सैय्यद मुन्तजिर हुसैन जैदी, प्रदेश सचिव हिलाल शफीकी, जिला प्रवक्ता वरुण त्रिपाठी, पूर्व शहर अध्यक्ष जीशान कुरैशी, जावेद हुसैन, मुन्नवर हुसैन, मोहसिन काजमी, सैफ हुसैन, नफीस खान, विनय तिवारी, अंशुल तिवारी, अंजू, संजय कम्बर और आब्दी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Tags
फर्रुखाबाद