M.S VERMA
MANOJ KUMAR
जसवंतनगर रामलीला की तिथियां घोषित, 21 अक्टूबर को होगा रावण बध.जसवंतनगर। विश्व सुप्रसिद्ध मैदानी रामलीला के लिए श्री रामलीला समिति, जसवंतनगर ने वर्ष 2026 के लीला कार्यक्रम की तिथियां घोषित कर दी हैं। जारी कार्यक्रम के अनुसार 9 अक्टूबर से रामलीला का शुभारंभ होगा और विभिन्न प्रसंगों का मंचन किया जाएगा।
कार्यक्रम के तहत 20 अक्टूबर को अतिकाय वध, नारांतक वध एवं रावण युद्ध का मंचन होगा, जबकि 21 अक्टूबर 2026 को अहिरावण वध एवं रावण वध का प्रमुख कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसी दिन रामलीला मैदान में भव्य रावण बध होगा।इसके बाद 22 अक्टूबर को भरत मिलाप, नगर भ्रमण एवं ढोला पार्टी तथा 23 अक्टूबर को नगर भ्रमण और ढोला पार्टी का आयोजन किया जाएगा। रामलीला के साथ 25 से 29 अक्टूबर तक पंच दिवसीय रामलीला, 30 अक्टूबर को राजस्थानी लोक नृत्य व गरबा, 31 अक्टूबर को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन तथा 1 नवंबर को भोजपुरी स्टार नाइट सहित अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तावित हैं।रामलीला समिति द्वारा आयोजन को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं..इस मौके पर प्रबंधक राजीव गुप्ता उर्फ बबल, अजेंद्र सिंह गौर उप प्रबंधक संयोजक, हीरालाल गुप्ता उपाध्यक्ष, अनिल गुप्ता उर्फ अनु कोषाध्यक्ष, राजीव माथुर, विवेक रतन पांडे, अलौकिक गौर, विकास यादव आदि सदस्य गढ़ उपस्थित रहे!!
Tags
इटावा



