BREAKING

उप्र राज्य कर्मचारी महासंघ की कार्यकारिणी का विस्तार,धीरेन्द्र राजपूत को मिली बड़ी जिम्मेदारी, प्रमोद दोहरे अध्यक्ष और आशीष शुक्ला महामंत्री बने

उप्र राज्य कर्मचारी महासंघ की कार्यकारिणी का विस्तार,धीरेन्द्र राजपूत को मिली बड़ी जिम्मेदारी, प्रमोद दोहरे अध्यक्ष और आशीष शुक्ला महामंत्री बने

रेहान खान ब्यूरो चीफ़ फर्रुखाबाद 
फर्रुखाबाद के फतेहगढ़ में शनिवार, 12 सितंबर 2026 को उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ की जनपद शाखा की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया।

बैठक में सर्वसम्मति से धीरेन्द्र राजपूत को उप्र राज्य चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ, वन निगम संघ, स्वास्थ्य, शिक्षा विभाग, फेडरेशन और इनकम टैक्स व रेलवे के अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया। उन्हें एक सप्ताह के भीतर अपनी नई कार्यकारिणी का गठन करने के निर्देश दिए गए।

महासंघ के संरक्षक नगेन्द्र यादव और राम मोहन अवस्थी के मार्गदर्शन में नई टीम की घोषणा की गई। इसमें प्रमोद कुमार दोहरे को अध्यक्ष, आशीष कुमार शुक्ला को महामंत्री, विजय शंकर तिवारी को कोषाध्यक्ष, उपकार दुबे और मिथू सिंह को उपाध्यक्ष तथा संजय कुमार बाथम को जिला अध्यक्ष व मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई।

वहीं, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ में संरक्षक अरुण शुक्ला की अगुवाई में मनोज कुमार बाथम को अध्यक्ष, जगवीर सिंह को महामंत्री, विमल सिंह को कोषाध्यक्ष और शरद कुमार कनौजिया को उपाध्यक्ष बनाया गया।

उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ की जनपद शाखा की कार्यकारिणी में संरक्षक राकेश सारस्वत और राममोहन भल्ला के मार्गदर्शन में प्रमोद कुमार दीक्षित को जिला अध्यक्ष, आशीष कुमार शुक्ला (फार्मासिस्ट) को जिला महामंत्री, सुरजीत सक्सेना को कार्यवाहक अध्यक्ष, शनि कुमार को मंत्री, श्याममोहन सिंह और विष्णु सिंह को उपाध्यक्ष तथा संजय बॉथम को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई।

उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ में मनोज कुमार बाथम को अध्यक्ष, अटल शुक्ला को संरक्षक, प्रणवीर सिंह को महामंत्री, विजय सिंह को कोषाध्यक्ष और अशोक कुमार को कार्यवाहक अध्यक्ष सर्वसम्मति से निर्विरोध चुना गया।

उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रियल फेडरेशन एसोसिएशन के जनपदीय अध्यक्ष पद पर भुवनेश पांडेय संरक्षक के मार्गदर्शन में शैलेन्द्र राजपूत और जिला महामंत्री पद पर विजय राठौर को सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया।

इसके साथ ही मिनिस्ट्रियल फेडरेशन एसोसिएशन के अध्यक्ष अखिलेश राजपूत को भी एक सप्ताह में अपनी कार्यकारिणी पूरी करने को कहा गया है, जिसके संरक्षक सुनील पाल हैं।
Previous Post Next Post