पूर्व जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता का जन्मदिन मनाया,सांसद मुकेश राजपूत समेत सभी समाज के लोग हुए शामिल
रेहान ख़ान ब्यूरो चीफ फर्रुखाबाद 9452755077
फर्रुखाबाद में बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता का जन्मदिन समारोह आयोजित किया गया। खटकपुरा सिद्दीकी में अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष साजिद खान के नेतृत्व में हुए इस कार्यक्रम में रूपेश गुप्ता ने केक काटा और उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। साजिद खान ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर नाज़िम ख़ान, गुड्डू खां, सलमान जमा खा, अज़ीम और मोईन अंसारी भी मौजूद रहे।
एक अन्य कार्यक्रम का आयोजन पिछड़ा वर्ग मोर्चा के मंडल अध्यक्ष जावेश राठौर के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान बीजेपी सांसद मुकेश राजपूत ने पूर्व जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता के निवास पर पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। दिनभर उनके निवास पर लोगों का आना-जाना लगा रहा।राठौर समाज के सदस्यों ने भी रूपेश गुप्ता को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्हें पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में समाज की एकता और भाईचारे का संदेश दिया गया।
इस मौके पर प्रमोद राठौर, श्याम राठौर (मीडिया प्रभारी/सह-संयोजक), देवेंद्र राठौर, मनोज राठौर, रोहित राठौर, प्रदीप राठौर, लालू राठौर, ओमकार राठौर, सुनील राठौर, दुर्गेश राठौर, सत्यम राठौर, विनय राठौर, लिटिल राठौर और देव राठौर सहित राठौर समाज के कई सदस्य उपस्थित थे।
जावेश राठौर ने कहा कि समाज की शक्ति उसकी एकता और भाईचारे में निहित है। उन्होंने समाज के उत्थान और जरूरतमंदों की सहायता के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने आपसी प्रेम, सम्मान और सामाजिक एकता को मजबूत करने का संकल्प लिया।
Tags
फर्रुखाबाद