BREAKING

वरिष्ठ सपा नेता नदीम अहमद फ़ारूक़ी ने बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री,अर्रापहाड़पुर सब्जी मंडी और हैवतपुर गढ़िया कॉलोनी में वितरण

वरिष्ठ सपा नेता नदीम अहमद फ़ारूक़ी ने बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री,अर्रापहाड़पुर सब्जी मंडी और हैवतपुर गढ़िया कॉलोनी में वितरण

रेहान ख़ान ब्यूरो चीफ फर्रुखाबाद 9452755077
फर्रुखाबाद। समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष और नगर पंचायत शमसाबाद के चेयरमैन पति नदीम अहमद फ़ारूक़ी ने शनिवार को फर्रुखाबाद के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने सदर विधानसभा क्षेत्र 194 के बाढ़ पीड़ितों के लिए अर्रापहाड़पुर सब्जी मंडी समिति और हैवतपुर गढ़िया कॉलोनी में राहत सामग्री वितरित की।
इस दौरान फ़ारूक़ी ने बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात की, उनकी समस्याओं को सुना और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। राहत सामग्री प्राप्त होने पर प्रभावित लोगों ने उनका आभार व्यक्त किया।
स्थानीय लोगों ने नदीम अहमद फ़ारूक़ी के प्रयासों की सराहना की और उन्हें एक जनहितैषी नेता बताया। उन्होंने उम्मीद जताई कि फ़ारूक़ी फर्रुखाबाद सदर क्षेत्र के विकास के लिए भी कार्य करेंगे, जैसा उन्होंने शमसाबाद में किया है। लोगों ने अच्छी शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास की आवश्यकता पर जोर दिया।
राहत वितरण कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव मनदीप यादव, जिला उपाध्यक्ष शशांक सक्सेना, शिवशंकर शर्मा, राजपाल यादव, हर्ष गंगवार और अंकित यादव सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

समाजवादी पार्टी के नेताओं ने कहा कि आपदा के समय प्रभावित परिवारों के साथ खड़ा होना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने जरूरतमंदों की सहायता के लिए हरसंभव प्रयास जारी रखने का संकल्प दोहराया।
Previous Post Next Post