BREAKING

फर्रुखाबाद: आवारा पशुओं से हादसे, गाय के गले में फंसा तार,बुजुर्ग महिला घायल, लोगों ने गाय के गले से निकाला फंसा तार

फर्रुखाबाद: आवारा पशुओं से हादसे, गाय के गले में फंसा तार,बुजुर्ग महिला घायल, लोगों ने गाय के गले से निकाला फंसा तार

रेहान ख़ान ब्यूरो चीफ फर्रुखाबाद 945275077
फर्रुखाबाद नगर पालिका क्षेत्र में आवारा पशुओं की समस्या गंभीर बनी हुई है। सड़कों पर इनके झुंड आम बात हो गए हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। हाल ही में, एक गाय के गले में तार फंस गया, जिसे स्थानीय लोगों ने निकाला, वहीं ईद मिलादुन्नबी के मौके पर एक वृद्ध महिला को गाय ने पटक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।
मुख्य बाजारों और रास्तों पर आवारा सांड और गोवंश झुंड बनाकर बैठे रहते हैं। ये पशु अचानक वाहनों और राहगीरों के सामने आकर हादसों का बड़ा कारण बन रहे हैं। नगर पालिका के आवारा पशुओं को पकड़ने के अभियान अक्सर कागजों तक ही सीमित नजर आते हैं। बरसात के महीने में करंट लगने से सांड और गोवंश की मृत्यु भी हुई है, जिस पर जिम्मेदारी का सवाल खड़ा होता है।
शहर की स्टेट बैंक वाली गली में मॉडर्न अल्ट्रासाउंड के सामने एक गाय के गले में तार फंस गया था, जिससे उसे सांस लेने में काफी दिक्कत हो रही थी। स्थानीय लोगों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तार को काटकर गाय के गले से निकाला। यदि समय पर मदद न मिलती तो गोवंश की जान जा सकती थी।
इसके अलावा, ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर एक वृद्ध महिला को एक गाय ने पटक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें तत्काल एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
सभासद जयवीर शाक्य ने भी बीबीगंज मेन रोड और अपने वार्ड में आवारा सांडों और गोवंश के झुंड को लेकर कई बार नगर पालिका में शिकायत की है। हालांकि, अभी तक इस समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं हो पाया है।
आवारा जानवर किसानों की फसलों को भी बड़े पैमाने पर बर्बाद कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि झुंड के झुंड खेतों में घुसकर फसलें नष्ट कर देते हैं। वे बताते हैं कि एक तरफ बारिश से फसलें खराब हो रही हैं, वहीं दूसरी तरफ आवारा पशुओं से भी नुकसान हो रहा है, जिससे किसान परेशान हैं।
इस संबंध में अधिशासी अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि आवारा पशुओं को पकड़ने का अभियान जारी है। उन्होंने बताया कि कल फतेहगढ़ में 10-12 आवारा पशु पकड़े गए थे। आज बीबीगंज बाजार में भी आवारा जानवरों को पकड़वाया जाएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कल भीलवाड़ा जाम के कारण शहर में पशु नहीं पकड़े जा सके थे, लेकिन आज यह अभियान जारी रहेगा।
Previous Post Next Post