BREAKING

इटावा/जसवंतनगर: जसवंतनगर में बिजली विभाग की बड़ी कार्रवाई, 6 पर मुकदमा, 60 कनेक्शन काटे, जानिए किसपर क्या कार्रवाई!!

 M.s verma

Manoj kumar 

जसवंतनगर में बिजली विभाग की बड़ी कार्रवाई, 6 पर मुकदमा, 60 कनेक्शन काटे, जानिए किसपर क्या कार्रवाई!!

जसवंतनगर। यादव नगर और छिमारा रोड क्षेत्र में शनिवार को विजिलेंस और विद्युत विभाग की संयुक्त टीम ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। टीम ने 100 से अधिक घरों में बिजली कनेक्शनों, मीटरों और विद्युत भार की जांच की। अभियान के दौरान बिजली चोरी के छह मामले सामने आए, जबकि लंबे समय से बिल जमा नहीं करने पर 60 विद्युत कनेक्शन काट दिए गए।

अधीक्षण अभियंता ऋषभदेव के निर्देश और अधिशासी अभियंता कृष्ण कुमार के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में अधिकारियों ने घर-घर जाकर विद्युत कनेक्शनों की जांच की। बिजली चोरी के आरोप में मेंहदी हसन, जितेंद्र कुमार, रंजना, अनुज कुमार, शिवा और शोभाराम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
चेकिंग अभियान शुरू होते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कई लोग अपने घरों से अवैध कटिया और अन्य अनधिकृत कनेक्शन हटाते नजर आए। वहीं, बकाया बिजली बिल वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ भी विभाग ने कार्रवाई की और 60 घरों के कनेक्शन काट दिए।
एसडीओ राजेश कुमार ने बताया कि अभियान के दौरान करीब पांच लाख रुपये की राजस्व वसूली की गई। उन्होंने उपभोक्ताओं से समय पर बिजली बिल जमा करने और बिजली चोरी से बचने की अपील की। साथ ही चेतावनी दी कि बिजली चोरी पकड़े जाने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अभियान में एसडीओ राजेश कुमार, प्रवर्तन विभाग के प्रभारी धर्मेंद्र कुमार, विजिलेंस जेई आलोक कुमार, नगर जेई कौशल पांडेय समेत विद्युत विभाग और विजिलेंस टीम के कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि बिजली चोरी और बकाया बिलों के खिलाफ चेकिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Previous Post Next Post