BREAKING

फर्रुखाबाद: किसान नहीं चाहते चकबंदी,खड़ी फसल रौंदकर जबरन नाप कर रहा विभाग, जमीन अधिग्रहण का भी मामला

फर्रुखाबाद: किसान नहीं चाहते चकबंदी,खड़ी फसल रौंदकर जबरन नाप कर रहा विभाग, जमीन अधिग्रहण का भी मामला

रेहान ख़ान ब्यूरो चीफ फर्रुखाबाद 

फर्रुखाबाद में चकबंदी विभाग द्वारा ग्राम पंचायत बराकेशव में किसानों की खड़ी फसल रौंदकर चकबंदी की नाप करने से किसानों में भारी आक्रोश है। इस घटना के विरोध में 22 अगस्त को भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) फर्रुखाबाद संगठन की एक बैठक नवाबगंज स्थित प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद शाक्य के निवास पर आयोजित की गई।

बैठक में जिला अध्यक्ष अजय कटियार ने कहा कि ग्राम पंचायत बराकेशव के किसान किसी भी सूरत में चकबंदी नहीं चाहते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि चकबंदी विभाग जबरदस्ती यह प्रक्रिया अपना रहा है, जबकि पूरी ग्राम पंचायत की जमीन लिंक एक्सप्रेसवे और औद्योगिक गलियारे के लिए अधिग्रहित की जा रही है।

कटियार ने सवाल उठाया कि जिन किसानों ने लिंक एक्सप्रेसवे के लिए अपनी जमीन के बैनामे दिए हैं, क्या चकबंदी विभाग उसी जमीन को किसी और के नाम करके दोबारा बैनामा कराना चाहता है? उन्होंने कहा कि इससे विरोधाभास उत्पन्न होगा और भविष्य में औद्योगिक गलियारे के लिए अधिग्रहण होने पर जमीन के स्वामित्व का निर्धारण करना मुश्किल हो जाएगा।

किसान नेताओं ने कहा कि इन सभी तथ्यों के बावजूद चकबंदी विभाग चकबंदी के लिए अपना अड़ियल रवैया अपनाए हुए है।
Previous Post Next Post