M.S VERMA
जसवंतनगर प्रैक्टिशनर्स एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी गठित, पदाधिकारियों ने ली शपथजसवंतनगर। सागर होटल में जसवंतनगर प्रैक्टिशनर्स एसोसिएशन के कार्यकारिणी विस्तार एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संगठन की नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए नवनियुक्त पदाधिकारियों को उनके दायित्वों की शपथ दिलाई गई।
नई कार्यकारिणी में प्रदीप यादव को अध्यक्ष, डॉ. योगेश एलानी को उपाध्यक्ष, डॉ. प्रतीक गुप्ता को सचिव, डॉ. अवनीश कुमार को सहसचिव, दीपक यादव को कोषाध्यक्ष, विमलेश यादव को सह कोषाध्यक्ष, डॉ. रविवर्धन को संगठन मंत्री तथा मो. जानिब खान उर्फ राजा को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई।वहीं संरक्षक मंडल में डॉ. राजीव गुप्ता, डॉ. स्वराज्य श्रीवास्तव, डॉ. आदर्श गुप्ता और डॉ. पुष्पेंद्र पुरवार को शामिल किया गया।चिकित्सा प्रकोष्ठ में डॉ. योगेश एलानी को आधुनिक चिकित्सा, विनय यादव को आयुर्वेद, सत्यराम बघेल को होम्योपैथिक, अनवार मंसूरी को यूनानी तथा भानू यादव मेरा डेंटिस्ट क्लिनिक छिमारा रोड को दंत चिकित्सा प्रभारी बनाया गया। महिला चिकित्सा प्रकोष्ठ में विभांशु गुप्ता, अंजना पुरवार, आरती, सपना एलानी और नीरू गुप्ता को सदस्य की जिम्मेदारी दी गई।
समारोह में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा चिकित्सकों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से संबंधित स्तर पर उठाने पर चर्चा हुई। साथ ही जरूरतमंद एवं गरीब मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने और समाजसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन की जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने और एसोसिएशन के माध्यम से समाजहित में कार्य करने का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम में एसोसिएशन से जुड़े चिकित्सक, पदाधिकारी एवं अन्य सदस्य मौजूद रहे।
Tags
इटावा




