M.s verma
Manoj kumar
जसवंतनगर में हाईवे की सर्विस रोड से अतिक्रमण हटाया, बुलडोजर चलाजसवंतनगर। मंगलवार को जसवंतनगर में राष्ट्रीय राजमार्ग की सर्विस रोड पर अवैध कब्जों के खिलाफ प्रशासन ने बड़ा अभियान चलाया। हाईवे इंसिडेंट मैनेजर सुनीत चौहान के नेतृत्व में पुलिस बल की मौजूदगी में नगर क्षेत्र से लेकर इटावा आईटीआई चौराहे तक बुलडोजर की मदद से अतिक्रमण हटवाया गया।
अभियान के दौरान सड़क किनारे दुकानदारों और मकान मालिकों द्वारा किए गए अस्थायी कब्जों को हटाया गया। सर्विस रोड पर रखे सामान, टीन शेड और अन्य अस्थायी ढांचों को बुलडोजर से हटाकर सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। अचानक हुई कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया और कई लोग स्वयं ही अपना सामान हटाते नजर आए
मौके पर अधिकारियों ने दुकानदारों और मकान मालिकों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में सर्विस रोड पर दोबारा कब्जा करने या सामान रखने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही जुर्माना वसूले जाने के अलावा अतिक्रमण हटाने में आने वाला खर्च भी संबंधित व्यक्ति से ही लिया जाएगा।हाईवे इंसिडेंट मैनेजर सुनीत चौहान ने कहा कि सर्विस रोड को अतिक्रमण मुक्त रखना यातायात को सुचारु बनाए रखने और दुर्घटनाओं की आशंका कम करने के लिए जरूरी है। अभियान के दौरान पुलिस बल तैनात रहा और कार्रवाई शांतिपूर्वक संपन्न हुई।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सर्विस रोड पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और दोबारा कब्जा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

