M.s verma
भ्रष्टाचार की जांच को लेकर पुनः प्रार्थना पत्र।जसवंतनगर। नगरपालिका के कटरा बिल्लोचयान वार्ड नंबर 22 तथा सराउगी बाजार वार्ड नंबर 13 की गली में कराए गए कार्यों में कथित फर्जी भुगतान एवं भ्रष्टाचार की जांच को लेकर उप जिलाधिकारी को दोनों प्रार्थना पत्र दिए गए।
मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी द्वारा उक्त दोनों प्रार्थना पत्रों की जांच के लिए जांच कमेटी गठित कर दी गई है। जांच को निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से कराए जाने की मांग को लेकर संबंधित लोगों द्वारा पुनः प्रार्थना पत्र दिया गया है। प्रार्थना पत्र में दोनों वार्डों में कराए गए कार्यों, भुगतान एवं संबंधित अभिलेखों की जांच कर वास्तविक स्थिति सामने लाने की मांग की गई है। उन्होंने बताया कि उक्त दोनों प्रार्थना पत्रों को मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को भी भेजकर मामले की निष्पक्ष जांच एवं दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की गई है।
इस संबंध में राजीव यादव वरिष्ठ सभासद, कमल प्रकाश पाल, हेमू शाक्य, संजय कुमार, संजीव यादव, अंकित कुमार, मु. इरफान, मोनू शर्मा, सुमित गिहार आदि ने जांच के संबंध में अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है
्
