BREAKING

UPI शुल्क के विरोध में कांग्रेस सांसद आवास पहुंची,सांसद मुकेश राजपूत के घर शटर बंद मिला, पूजा सामग्री कोरियर करने की बात कही

UPI शुल्क के विरोध में कांग्रेस सांसद आवास पहुंची,सांसद मुकेश राजपूत के घर शटर बंद मिला, पूजा सामग्री कोरियर करने की बात कही

रेहान खान ब्यूरो चीफ़ फर्रुखाबाद 
फर्रुखाबाद में UPI लेनदेन पर 0.4 प्रतिशत शुल्क लगाए जाने के विरोध में शहर कांग्रेस ने शुक्रवार शाम भाजपा सांसद मुकेश राजपूत के आवास पर अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष अंकुर मिश्रा के नेतृत्व में 15-20 कांग्रेस कार्यकर्ता शाम करीब 7:38 बजे आईटीआई चौराहे के पास स्थित सांसद मुकेश राजपूत के आवास पर पहुंचे। कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन पर UPI शुल्क का तोहफा देने के लिए बधाई देने और सांसद को गिफ्ट देने आए थे।
सांसद के आवास पर कोई मौजूद नहीं मिला और शटर बंद था। इसके बाद सभी कार्यकर्ता शाम करीब 7:30 बजे वहां से अपने घर लौट गए। कांग्रेसियों ने कहा कि सांसद को देने के लिए लाए गए गिफ्ट को अब कोरियर से भेजा जाएगा।

इस मौके पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष अंकुर मिश्रा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने जन्मदिन पर हिंदुस्तान को UPI पर शुल्क लगाकर तोहफा दिया है, इसके लिए वे बधाई के पात्र हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि पहले जनता को UPI की लत लगाई गई और अब खून चूसकर उस पर चार्ज लगा दिया गया है। सरकार व्यापारियों और जनता का शोषण कर रही है।

अंकुर मिश्रा ने आगे कहा कि वे लोग सांसद मुकेश राजपूत को बधाई देने और गिफ्ट देने आए थे, लेकिन सांसद जी सुबह से शाम तक सामने नहीं आए, घर का शटर बंद था। इससे साफ है कि प्रधानमंत्री राहुल गांधी से डर रहे हैं और यहां के सांसद कांग्रेसियों से डर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वे सांसद जी को पूजा-पाठ की सामग्री गिफ्ट के रूप में दे रहे हैं ताकि ऊपर वाला उन्हें अच्छी बुद्धि दे। वे पूजा करें और याद रखें कि UPI पर शुल्क लगाकर वे जनता और व्यापारियों का शोषण कर रहे हैं।

शहर अध्यक्ष अंकुर मिश्रा ने चेतावनी दी कि अगर ऐसे ही व्यापारियों और गरीबों को परेशान किया गया तो कांग्रेस पार्टी सड़क पर उतरकर बड़ा प्रदर्शन करेगी। इस मौके पर राकेश सारस्वत, वीरेंद्र मिश्रा, सलीम खान, अतीक सलमानी, अशोक राठौर,जयदा परवीन, हिमांगी सक्सेना, अमर मिश्रा,वत्सल्य मिश्रा, विष्णु मिश्रा, फैमीद खान, रोहित वर्मा, ऋषभ मिश्रा, नुरुद्दीन,लक्ष्मन शाक्य, शारीक अंसारी, सल्लू मंसूरी,मोहित चौहान,पिन्नी त्रिवेदी,शहज़ाद, रहीस अहमद,सरताज़, गुड्डू महफूज़,जाँबाज खान, मुस्तफा खान आदि लोग उपस्थित रहे l
Previous Post Next Post