*फर्रुखाबाद में UPI पर 0.4% टैक्स के विरोध में व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन*
रेहान खान ब्यूरो चीफ़ फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद। UPI लेनदेन पर लगाए गए 0.4 प्रतिशत शुल्क के विरोध में आज अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में व्यापारियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों ने इस शुल्क को वापस लेने की मांग करते हुए इसे व्यापारी और आम जनता विरोधी बताया।
व्यापारी नेताओं ने कहा कि UPI ने डिजिटल लेनदेन को आसान बनाया है, इस पर टैक्स लगने से छोटे व्यापारियों पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। उन्होंने सरकार से इस फैसले पर पुनर्विचार करने की मांग की।
ज्ञापन देने वालों में जिला महामंत्री रविकांत गुप्ता, नगर महामंत्री विवेक कुमार गुप्ता, संगठन मंत्री अर्पित गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी अनवर पठान, युवा नगर अध्यक्ष सलमान खान, युवा नगर महामंत्री तौसीम खान, युवा वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुन्ना कुरैशी, सदस्य रिजवान मंसूरी, ठा. सत्यवीर सिंह परमार, ओमवीर सिंह, अमन कश्यप मीडिया प्रभारी, जिला उपाध्यक्ष माइकल गुप्ता सहित लगभग आधा सैकड़ा व्यापारी मौजूद रहे।
जिलाधिकारी अंकुर लाठर ने व्यापारियों की मांगों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को शासन स्तर पर भेजा जाएगा। व्यापारियों ने आश्वासन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
Tags
फर्रुखाबाद