फर्रुखाबाद सदर सीट पर विजय कटियार सबसे मजबूत दावेदार,2027 विधानसभा चुनाव को लेकर वरिष्ठ नागरिकों में चर्चा तेज
रेहान खान ब्यूरो चीफ़ फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। सदर सीट के लिए वरिष्ठ नागरिकों और सामाजिक लोगों में चर्चा है कि इस बार विजय कटियार को दोबारा फर्रुखाबाद सदर सीट से चुनाव लड़ना चाहिए।
वरिष्ठ नागरिकों का कहना है कि विजय कटियार के पिताजी स्व. राजेंद्र नाथ कटियार कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष रहे थे। उन्होंने तीन बार इस पद की जिम्मेदारी संभाली थी। उनके बाद उनके बेटे और पूर्व जिला अध्यक्ष विजय कटियार ने कमान संभाली। उन्होंने पूरे जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुट कर एक मजबूत संगठन खड़ा किया।
वरिष्ठ लोगों का कहना है कि उनके पिताजी ने जितनी अच्छी और साफ-सुथरी राजनीति की, उससे भी बेहतर राजनीति कर विजय कटियार ने अपनी पहचान बनाई है। वह लोगों की मदद के लिए आधी रात को भी तैयार रहते हैं। उनकी सबसे बड़ी पहचान यह है कि वह फर्रुखाबाद के ही निवासी हैं। कोई भी व्यक्ति किसी भी समय अपनी समस्या लेकर उनके पास जा सकता है। वह अधिकारियों से मिलकर बातचीत कर समस्या का समाधान कराते हैं।
उन्होंने 2022 में कांग्रेस से इस्तीफा देकर बसपा के टिकट पर फर्रुखाबाद सदर सीट से अपना पहला विधानसभा चुनाव लड़ा था। कम समय में बसपा में आकर चुनाव लड़ने के बावजूद वह तीसरे स्थान पर रहे। जनता इसे एक अच्छी उपलब्धि मान रही है। लोगों का मानना है कि इतने कम समय में इतना बेहतर चुनाव लड़ना महत्वपूर्ण है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि विजय कटियार सदर सीट से 2027 का चुनाव लड़ते हैं, तो इस बार उनकी जीत की संभावना है। उनसे अच्छा प्रत्याशी फर्रुखाबाद में कोई नहीं है। उनके साथ सभी धर्मों के लोग जुड़े हुए हैं और बिना पार्टी के भी बड़ी संख्या में लोग उनसे जुड़े हैं। उन्होंने फर्रुखाबाद में साफ-सुथरी राजनीति की है। उनके पिताजी भी हमेशा गरीबों के साथ खड़े रहे और उन्हीं के नक्शे कदम पर विजय कटियार चल रहे हैं।
फर्रुखाबाद की जनता चाहती है कि 2027 के चुनाव में विजय कटियार सदर सीट से चुनाव लड़ें और जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनें। इस संबंध में 2027 के चुनाव को लेकर जब विजय कटियार से बात की गई तो उन्होंने कहा कि अभी चुनाव आने दो, फिर देखा जाएगा। अगर जनता चाहेगी तो कुछ न कुछ करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि वे जनता के साथ हैं और हमेशा रहेंगे।
हालांकि, कुछ वरिष्ठ लोगों ने पार्टियों से जुड़े होने के कारण अपना नाम न बताने की शर्त पर यह बात बताई है।
Tags
फर्रुखाबाद