फर्रुखाबाद में विश्वकर्मा समाज का मुस्लिम समाज ने किया स्वागत,गंगा-जमुनी तहजीब की दिखी झलक, हाजी अहमद अंसारी और मुजाहिद अंसारी ने फूल-मालाओं से किया स्वागत
रेहान खान ब्यूरो चीफ़ फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद शहर में गुरुवार, 17 सितंबर 2026 को विश्वकर्मा समाज की यात्रा निकली। इस दौरान मुस्लिम समाज और समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों ने यात्रा का दिल खोलकर स्वागत किया। ओमप्रकाश शर्मा और बिना शर्मा के नेतृत्व में निकली इस यात्रा का जगह-जगह फूल-मालाओं से स्वागत किया गया।
यात्रा सुबह शहर से शुरू होकर समाजवादी पार्टी कार्यालय पहुंची। यहां कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और फूलों की बारिश कर उनका स्वागत किया। विश्वकर्मा समाज के प्रतिनिधियों ने इस स्वागत को अपने समाज के लिए गर्व और प्रेरणा का पल बताया। स्थानीय लोगों ने भी यात्रा में शामिल होकर एकता का संदेश दिया।
इस मौके पर हाजी अहमद अंसारी (अल्पसंख्यक सभा पूर्व सचिव उत्तर प्रदेश एवं 194 विधानसभा), राजीव शाक्य और डॉ. रामकृष्ण राजपूत भी मौजूद रहे। सभी ने सामाजिक एकता और भाईचारे पर जोर दिया। हाजी अहमद अंसारी ने कहा कि फर्रुखाबाद हमेशा से गंगा-जमुनी संस्कृति का प्रतीक रहा है।
राजीव शाक्य ने कहा कि सभी धर्म और समाज मिलकर प्रदेश को मजबूत बनाते हैं। डॉ. रामकृष्ण राजपूत ने विश्वकर्मा समाज के योगदान की तारीफ करते हुए कहा कि कारीगर और श्रमिक समाज की रीढ़ होते हैं। कार्यक्रम में आपसी सौहार्द और शांति का माहौल रहा।
कार्यक्रम में पूर्व महानगर अध्यक्ष मुजाहिद अंसारी, अच्छे भैया ठेकेदार और अनिल शर्मा समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। सभी ने कहा कि फर्रुखाबाद गंगा-जमुनी तहजीब का शहर है, जहां सभी समाज मिलजुल कर रहते हैं। विश्वकर्मा समाज के लोगों ने इस स्वागत के लिए आभार जताया। पदाधिकारियों ने कहा कि ऐसे आयोजनों से सामाजिक सद्भाव बढ़ता है और आने वाले समय में भी ऐसे सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
Tags
फर्रुखाबाद