फर्रुखाबाद में सट्टा लगाते एक शख्स गिरफ्तार,मऊदरवाजा पुलिस ने अभियान चलाकर अमृत कुमार को पकड़ा, सट्टा सामग्री बरामद
रेहान खान ब्यूरो चीफ़ फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद में मऊदरवाजा पुलिस ने सट्टा के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक शख्स को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे सट्टा पर्ची लिखते हुए पकड़ा और उसके पास से सट्टा सामग्री भी बरामद की है।
यह कार्रवाई थाना प्रभारी अजब सिंह के नेतृत्व में चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान हुई। पुलिस टीम 17 सितंबर 2026 को बिनावर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और संदिग्धों की जांच कर रही थी।
इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति सट्टा पर्ची लिख रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम अमृत कुमार बताया, जो गणेश शाक्य का बेटा और बीबीगंज मेहरबान, थाना मऊदरवाजा, फर्रुखाबाद का रहने वाला है। उसकी उम्र करीब 25 साल है।
पुलिस ने अमृत कुमार के खिलाफ थाना मऊदरवाजा में धारा 13 जी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
बीबीगंज चौकी इंचार्ज एसआई कासिफ हनीफ ने इस कार्रवाई के बाद अपराधियों को सख्त संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना और आम लोगों की सुरक्षा उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है।
चौकी इंचार्ज ने साफ किया कि अपराध और अपराधियों के खिलाफ निष्पक्ष और सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अवैध वसूली, मारपीट, धमकी, जुआ, सट्टा, नशे के कारोबार, अवैध हथियार या अन्य गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल लोगों को तुरंत अपनी हरकतें बंद करने की चेतावनी दी।
उन्होंने यह भी कहा कि कोई भी व्यक्ति दबंगई या प्रभाव के बल पर कानून अपने हाथ में नहीं ले सकता। अपराधी कितना भी ताकतवर क्यों न हो, कानून की नजर में सब बराबर हैं। पुलिस चाहती है कि आम लोग निडर होकर रहें और अपराधियों में कानून का डर हो। इस टीम में एसआई कासिफ हनीफ, कांस्टेबल नरेश गुर्जर और कांस्टेबल प्रियांक कुमार शामिल थे।
Tags
फर्रुखाबाद