BREAKING

राठौर समाज ने श्रद्धा के साथ किया गणेश प्रतिमा का विसर्जन*

*राठौर समाज ने श्रद्धा के साथ किया गणेश प्रतिमा का विसर्जन*

रेहान खान ब्यूरो चीफ़ फर्रुखाबाद 
फर्रुखाबाद।* मोहल्ला गढ़ी मुकीम खान में रविवार को राठौर समाज के लोगों ने धूमधाम और श्रद्धा के साथ भगवान श्री गणेश की प्रतिमा का विसर्जन किया। विसर्जन कार्यक्रम में समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर हिस्सा लिया। महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर सहभागिता की।
इस दौरान भक्तिमय वातावरण में गणेश जी को विदाई दी गई। श्रद्धालुओं ने भगवान श्री गणेश से परिवार और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की।

कार्यक्रम में जावेश कुमार राठौर, नगर अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा, प्रमोद राठौर, देवेंद्र राठौर, रोहित राठौर, मनोज राठौर, मोहित राठौर, दुर्गेश राठौर, प्रदीप राठौर, ओमकार राठौर, लालू राठौर, सत्यम राठौर एवं प्रमोद कठेरिया सहित समाज के कई लोग मौजूद रहे।
गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ के जयघोष के साथ गणेश प्रतिमा को विदाई दी गई।
Previous Post Next Post