BREAKING

इटावा: प्रदेश प्रवक्ता बनने पर प्रेरणा जुबैरी का कांग्रेसियों ने किया जोरदार स्वागत पत्रकारिता के करीब 27 वर्षों के अनुभव को मिली नई जिम्मेदारी

M.s verma

Manoj kumar

प्रदेश प्रवक्ता बनने पर प्रेरणा जुबैरी का कांग्रेसियों ने किया जोरदार स्वागत

पत्रकारिता के करीब 27 वर्षों के अनुभव को मिली नई जिम्मेदारी

इटावा, संवाददाता। जिला कांग्रेस प्रवक्ता के रूप में कार्य कर रहीं प्रेरणा जुबैरी को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी दिए जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद इटावा सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से उन्हें बधाई और शुभकामनाएं देने का सिलसिला जारी है।

इसी क्रम में इटावा-भरथना चौराहे के पास स्थित एक होटल में जिला कांग्रेस महासचिव अनूप सिंह परमार और उनके पुत्र अविरल परमार के संयोजन में स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रेरणा जुबैरी का फूल-मालाओं एवं प्रतीक चिह्न भेंट कर स्वागत किया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

बताया गया कि प्रेरणा जुबैरी करीब 27 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र से जुड़ी रही हैं। पत्रकारिता के लंबे अनुभव के साथ अब उन्हें कांग्रेस संगठन में प्रदेश स्तर की जिम्मेदारी मिली है। उनकी नियुक्ति पर जिले के कई वरिष्ठ पत्रकारों ने भी बधाई और शुभकामनाएं दीं।

स्वागत समारोह में कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशुतोष दीक्षित, शहर अध्यक्ष मो. राशिद, पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष अनिल यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष मलखान सिंह यादव, पूर्व शहर अध्यक्ष एडवोकेट पल्लव दुबे, जिला महासचिव अमित त्रिपाठी अम्बुज, कोमल सिंह कुशवाह, पीसीसी सदस्य प्रशांत तिवारी, वरिष्ठ कांग्रेसी प्रेम किशोर द्विवेदी, वाचस्पति द्विवेदी, सतीश नागर, वरिष्ठ पत्रकार मुईन उद्दीन जुबैरी, करन सिंह राजपूत, विष्णुकांत मिश्रा, अवनीश वर्मा और हरेंद्र सिंह दिवाकर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Previous Post Next Post