BREAKING

फर्रुखाबाद में गलत पैमाइश के विरोध में किसानों का धरना,युवा जिलाध्यक्ष पवन जोशी के नेतृत्व में प्रदर्शन, तहसीलदार के आश्वासन पर खत्म

फर्रुखाबाद में गलत पैमाइश के विरोध में किसानों का धरना,युवा जिलाध्यक्ष पवन जोशी के नेतृत्व में प्रदर्शन, तहसीलदार के आश्वासन पर खत्म

रेहान खान ब्यूरो चीफ़ फर्रुखाबाद 
फर्रुखाबाद में भारतीय किसान यूनियन (महात्मा टिकैत) के सदस्यों ने 14 सितंबर 2026 को तहसील सदर पर धरना दिया। यह प्रदर्शन जमीन की गलत पैमाइश के विरोध में किया गया। युवा जिलाध्यक्ष पवन जोशी के नेतृत्व में करीब 30-35 किसान टाउनहॉल स्थित तहसील परिसर में इकट्ठा हुए।

किसानों का आरोप है कि थाना जहॉनगंज के ग्राम झसी में 19 अगस्त 2026 को राजस्व विभाग ने जमीन की पैमाइश की थी। इस पैमाइश में उनकी जमीन कम दर्ज की गई है, जिससे उन्हें नुकसान हो रहा है।

इस मामले में पहले भी तहसीलदार सदर फर्रुखाबाद से बात हुई थी, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। इससे नाराज किसानों ने दोपहर 12:30 बजे से 01:30 बजे तक तहसील सदर परिसर में धरना दिया।
धरने के दौरान किसानों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और सही पैमाइश की मांग की। सूचना मिलने पर तहसीलदार सदर मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसानों की समस्याएं सुनीं और दो दिन के भीतर राजस्व टीम से दोबारा पैमाइश कराकर रिपोर्ट देने का आश्वासन दिया।

तहसीलदार के आश्वासन के बाद किसानों ने धरना खत्म कर दिया। किसान यूनियन ने चेतावनी दी है कि अगर तय समय में समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो वे बड़ा आंदोलन करेंगे।
Previous Post Next Post