BREAKING

छात्राओं को मिशन शक्ति के तहत मिली सुरक्षा की जानकारी,थाना प्रभारी अजब सिंह ने 5.0 के उद्देश्य और हेल्पलाइन 1090 का महत्व बताया

छात्राओं को मिशन शक्ति के तहत मिली सुरक्षा की जानकारी,थाना प्रभारी अजब सिंह ने 5.0 के उद्देश्य और हेल्पलाइन 1090 का महत्व बताया

रेहान खान ब्यूरो चीफ़ फर्रुखाबाद 
फर्रुखाबाद के मऊदरवाजा थाना पुलिस ने बाबू सिंह दद्दू जी इंटर कॉलेज में छात्राओं को मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत जागरूक किया। इस दौरान उन्हें कानूनी अधिकारों और सुरक्षा के बारे में जानकारी दी गई। छात्राओं ने अधिकारियों से सवाल पूछकर अपनी जिज्ञासा शांत की।

थाना प्रभारी अजब सिंह ने मिशन शक्ति 5.0 के उद्देश्यों और वूमेन पावर हेल्पलाइन 1090 के महत्व पर प्रकाश डाला। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में भी महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया गया। पुलिस टीमों ने नए आपराधिक कानून, महिला सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव, गुड टच-बैड टच और आत्मरक्षा के बारे में बताया। उन्हें निःशुल्क कानूनी सहायता की जानकारी भी दी गई।
इसके अलावा, कन्या सुमंगला, आयुष्मान भारत, महिला पेंशन और आजीविका मिशन जैसी सरकारी योजनाओं के बारे में भी छात्राओं को बताया गया। मऊदरवाजा पुलिस टीम ने छात्राओं को आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों जैसे 1090 (वूमेन पावर लाइन), 112 (आपातकालीन सेवा) और 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन) की पूरी जानकारी दी।

थाना मऊदरवाजा की मिशन शक्ति टीम और साइबर टीम ने बाबू सिंह दद्दू जी इंटर कॉलेज में मिशन शक्ति फेज-5.0 के दूसरे चरण और साइबर जागरूकता के तहत छात्राओं को जागरूक किया। पुलिस ने छात्राओं को सतर्क रहने, संदिग्ध लिंक या कॉल से बचने और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत 112 पर कॉल करने की सलाह दी।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को इन विषयों पर जानकारी दी गई:
- साइबर ठगी और ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के उपाय।
- सोशल मीडिया सुरक्षा और OTP किसी से साझा न करने की सलाह।
- महिला एवं बालिका सुरक्षा संबंधी कानूनी अधिकार।
- सरकारी महिला सुरक्षा योजनाओं की जानकारी।

महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर:
- पुलिस आपातकालीन सेवा: 112
- स्वास्थ्य सेवा / एंबुलेंस: 102, 108
- वूमेन पावर लाइन: 1090
- चाइल्ड हेल्पलाइन: 1098
- वूमेन हेल्पलाइन: 181
- मुख्यमंत्री हेल्पलाइन: 1076
- साइबर अपराध हेल्पलाइन: 1930

इस दौरान थाना प्रभारी अजब सिंह, कांस्टेबल शैलेश कुमार वर्मा, कांस्टेबल गजेंद्र सिंह, महिला कांस्टेबल वर्षा रानी, महिला कांस्टेबल खुशबू शर्मा, महिला कांस्टेबल मधुरानी और महिला कांस्टेबल अंजलि पाठक सहित थाना मऊदरवाजा का पुलिस बल मौजूद रहा।
Previous Post Next Post