BREAKING

इटावा/जसवंतनगर: दिवंगत सदस्य भूरे सिंह के परिवार को एसएमसीटी ने दी 30,100 रुपये की मदद

 M.S VERMA

MANOJ KUMAR 

दिवंगत सदस्य भूरे सिंह के परिवार को एसएमसीटी ने दी 30,100 रुपये की मदद

जसवंतनगर। सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय सहयोगी मित्र चेरिटेबल ट्रस्ट रजि. (एसएमसीटी) ने अपने दिवंगत सदस्य भूरे सिंह के निधन पर आर्थिक सहयोग प्रदान किया। मोहल्ला मोहन की मड़ैया निवासी भूरे सिंह का विगत जुलाई माह में आकस्मिक निधन हो गया था। ट्रस्ट की योजना के तहत उनके बैंक खाते में 30 हजार 100 रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई।

एसएमसीटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमित कुमार जोशी ने बताया कि ट्रस्ट अपने सदस्यों के लिए विभिन्न जनकल्याणकारी आर्थिक सहयोग योजनाएं संचालित कर रहा है।
इनमें बिटिया विवाह आर्थिक सहयोग योजना तथा आकस्मिक निधन आर्थिक सहयोग योजना प्रमुख हैं। अब तक इन योजनाओं के माध्यम से चार सदस्यों के विवाह तथा दो सदस्यों के आकस्मिक निधन के मामलों में कुल 1 लाख 80 हजार 5 रुपये की सहायता सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी जा चुकी है।
उन्होंने बताया कि ट्रस्ट से जुड़े सहयोगी मित्र सदस्य प्रतिमाह 100 रुपये का अंशदान करते हैं। यह राशि फोन-पे, गूगल-पे सहित ऑनलाइन माध्यमों से लाभार्थियों तक पहुंचाई जाती है। भुगतान की रसीद ट्रस्ट की वेबसाइट पर अपलोड की जाती है, जिससे पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहती है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता जितेंद्र तोमर शीलू ने ट्रस्ट के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि एसएमसीटी सामाजिक क्षेत्र में पारदर्शिता के साथ जरूरतमंद परिवारों की मदद कर रहा है। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति मात्र 100 रुपये प्रतिमाह का सहयोग देकर इस जनकल्याणकारी अभियान का हिस्सा बन सकता है। उन्होंने स्वयं भी ट्रस्ट से जुड़कर अंशदान करने की बात कही।
मोहल्ला मोहन की मड़ैया के सभासद प्रतिनिधि हेमू शाक्य ने बताया कि वह स्वयं ट्रस्ट के सहयोगी मित्र सदस्य हैं। उन्होंने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में ट्रस्ट के नियमानुसार आवेदन कर कोई भी पात्र सदस्य योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकता है।
राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रितिक गुप्ता ने बताया कि एसएमसीटी का विस्तार अब देश के आठ राज्यों तक हो चुका है। कार्यक्रम में भाजपा नेता राजवीर सिंह चौहान, मनीष गुप्ता, जिला सचिव दीपक वर्मा, नगर अध्यक्ष शेर सिंह राठौर, नगर उपाध्यक्ष विशाल प्रजापति, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से राम रतन राठौर, रमेश राठौर, रामवीर, यतीन्द्र सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


Previous Post Next Post