BREAKING

इटावा/जसवंतनगर: गाय से टकराई बाइक, सैफई में इलाज के दौरान युवक ने तोड़ा दम

 M.S VERMA 

गाय से टकराई बाइक, सैफई में इलाज के दौरान युवक ने तोड़ा दम

जसवंतनगर। एनएच-2 पर जलपोखरा गांव के सामने बुधवार रात सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा सड़क पर अचानक सामने आई गाय से बाइक टकराने के कारण हुआ।

राजपुर तमेरी निवासी गजेंद्र प्रताप सिंह (31) अपने साथी वीरपाल (28), निवासी शेखूपुरा के साथ बाइक से जा रहे थे। जलपोखरा गांव के सामने सड़क पर घूम रही गाय से उनकी बाइक जोरदार तरीके से टकरा गई। दुर्घटना में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसवंतनगर पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर दोनों को सैफई पीजीआई रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान गजेंद्र प्रताप सिंह की मौत हो गई।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिवार में मातम छा गया। गजेंद्र अपने पीछे पत्नी साक्षी देवी, ढाई वर्षीय पुत्र कार्तिक और सात माह की पुत्री कृतिका को छोड़ गए हैं।

Previous Post Next Post