BREAKING

इटावा/जसवंतनगर: जसवंतनगर में शिवपाल यादव का दौरा, स्वास्थ्य हालचाल के साथ सुनीं जनसमस्याएं

 M.s verma 

Manoj kumar 

जसवंतनगर में शिवपाल यादव का दौरा, स्वास्थ्य हालचाल के साथ सुनीं जनसमस्याएं

जसवंतनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं जसवंतनगर विधायक शिवपाल सिंह यादव मंगलवार को जसवंतनगर पहुंचे। वरिष्ठ समाजवादी नेता विश्राम सिंह यादव की पिछले कुछ दिनों से तबीयत खराब चल रही थी। इसकी जानकारी मिलते ही शिवपाल सिंह यादव समय निकालकर उनके आवास पर पहुंचे और कुशलक्षेम पूछते हुए स्वास्थ्य की जानकारी ली।

इसके बाद शिवपाल सिंह यादव मस्जिद रंगरेजान पहुंचे, जहां उन्होंने मौलाना से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्या को लेकर बातचीत की। बताया गया कि समस्या के समाधान को लेकर मौलाना ने विधायक को आमंत्रित किया था। विधायक ने मामले को गंभीरता से सुनते हुए उचित समाधान का भरोसा दिलाया।

इसके बाद विधायक हाजी एहसान पेंटर के घर भी पहुंचे, जहां उन्होंने मकान से जुड़े विवाद को लेकर दोनों पक्षों की समस्या सुनी। उन्होंने मामले को समझने के बाद समस्या के समाधान का भरोसा दिलाया।

इस दौरान नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि अजेंद्र गौर, सांसद प्रतिनिधि हाजी समीम, राशिद सिद्दीकी, सभासद फारूक, गोपाल गुप्ता, मुन्ना भाई फक्कड़पुरा सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Previous Post Next Post