प्रेरणा ज़ुबैरी
कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव जगदीश चंद्र जांगिड़ ने इटावा में पदाधिकारियों से किया संवादइटावा। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रतिनिधि के रूप में बुंदेलखंड मंडल के सर्वेक्षक एवं उत्तर प्रदेश के सह-प्रभारी राष्ट्रीय सचिव व पूर्व विधायक जगदीश चंद्र जांगिड़ बुधवार को इटावा पहुंचे। उन्होंने कांग्रेस कार्यालय में जिले के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठन की स्थिति और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की।
कांग्रेस कार्यालय पहुंचने पर जिला अध्यक्ष आशुतोष दीक्षित और शहर अध्यक्ष मोहम्मद राशिद के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों ने जगदीश चंद्र जांगिड़ का स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद करते हुए आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर उनके सुझाव और विचार जाने।जांगिड़ ने कहा कि कांग्रेस उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर संगठनात्मक स्तर पर सर्वेक्षण कर रही है। उन्होंने बताया कि दो चरणों का सर्वेक्षण पूरा हो चुका है, जबकि तीसरा चरण जारी है। सर्वेक्षण पूरा होने के बाद पार्टी का शीर्ष नेतृत्व विधानसभा प्रत्याशियों को लेकर निर्णय करेगा।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और पूरी गंभीरता के साथ काम करने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और मजबूत संगठन ही आगामी चुनाव की तैयारियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
बैठक में पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष अनिल यादव, प्रदेश प्रवक्ता प्रेरणा जुबैरी, पूर्व जिलाध्यक्ष मलखान सिंह यादव, पूर्व शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे, पीसीसी सदस्य प्रमोद शंखवार, कोमल सिंह कुशवाहा, प्रशांत तिवारी, कुसुम लता उपाध्याय, अरुण यादव, प्रेम किशोर द्विवेदी, करण सिंह राजपूत, अमित त्रिपाठी अंबुज, संजय दोहरे, सतीश नागर, सरवर अली, कृपाराम राजपूत, आसाराम कठेरिया, मोहनलाल प्रजापति, ललित दुबे, अवनीश वर्मा, अरशद अली, शोज़ब रिज़वी, हरेंद्र त्रिपाठी, प्रदीप द्विवेदी, कुलदीप शर्मा, अंसार अहमद, मेहरबान सिंह, मालवती राजपूत सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

