BREAKING

इटावा/जसवंतनगर: लगातार बारिश में मजदूर का कच्चा मकान ढहा, गृहस्थी का सामान मलबे में दबकर नष्ट

 M.S VERMA

MANOJ KUMAR 

लगातार बारिश में मजदूर का कच्चा मकान ढहा, गृहस्थी का सामान मलबे में दबकर नष्ट

जसवंतनगर। लगातार हो रही बारिश के चलते ग्राम निलोई निवासी करीब 50 वर्षीय रूपलाल पुत्र स्वर्गीय ग्या प्रसाद का कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के समय परिवार के लोग घर में मौजूद नहीं थे, जिससे बड़ी जनहानि टल गई। हालांकि मकान के मलबे में दबने से उनकी पूरी गृहस्थी का सामान नष्ट हो गया।

रूपलाल मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उनके चार बच्चे हैं, जिनमें दो बेटे और दो बेटियां हैं। सबसे बड़े बेटे की उम्र महज 15 वर्ष है, जबकि बाकी बच्चे उससे छोटे हैं। परिवार आर्थिक रूप से बेहद कमजोर है और कच्चे मकान में ही रहकर गुजर-बसर कर रहा था।

मकान की एक दीवार गिरने के दौरान पड़ोसी के मकान की ओर जा गिरी, जिससे पड़ोसी के दरवाजे और सीढ़ी को भी नुकसान पहुंचा। मकान गिरने के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

पत्रकार से बातचीत में रूपलाल ने बताया कि अब उनके पास रहने के लिए कोई सुरक्षित स्थान नहीं है। बारिश होने पर उन्हें अपने बच्चों के साथ दूसरे के घर में शरण लेकर रात गुजारने को मजबूर होना पड़ सकता है।

रूपलाल ने शासन-प्रशासन से आर्थिक सहायता/मुआवजा दिलाने और सरकारी आवास उपलब्ध कराने की गुहार लगाई है, ताकि वह अपने बच्चों के साथ सुरक्षित जीवन-यापन कर सकें।

Previous Post Next Post