BREAKING

इटावा/जसवंतनगर: जसवंतनगर हाईवे पर चार वाहनों की भिड़ंत, ट्रक में फंसी चालक-हेल्पर; रेस्क्यू जारी

 M.s verma

Manoj kumar

जसवंतनगर हाईवे पर चार वाहनों की भिड़ंत, ट्रक में फंसी चालक-हेल्पर; रेस्क्यू जारी

जसवंतनगर। ग्राम नगला कन्हाई के सामने इटावा-आगरा मार्ग पर शनिवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। हाईवे पर खराब होकर खड़े ट्रक में पीछे से एक ट्रक जा भिड़ा। इसके बाद दो अन्य वाहन भी दुर्घटनाग्रस्त ट्रकों से टकरा गए।

जानकारी के अनुसार ट्रक संख्या RJ14GT9608 खराब होने के कारण हाईवे पर खड़ा था। इसी दौरान पीछे से आ रहे HR46G3444 ट्रक ने उसमें टक्कर मार दी। हादसे में ट्रक का हेल्पर अंशुल घायल हो गया, जिसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल इटावा भेजा गया। चालक अनिल सुरक्षित बताया गया है।

इसके कुछ ही देर बाद पीछे से आ रहा RJ19GK5540 ट्रक भी दुर्घटनाग्रस्त वाहनों से टकरा गया। इसमें चालक और हेल्पर फंस गए। दोनों को बाहर निकालने के लिए फायर ब्रिगेड और राहत दल द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।

इसी दौरान पीछे से आ रही स्विफ्ट डिजायर कार UP75AN4941 भी ट्रकों से टकरा गई। कार सवार अवनीश कुमार और रूपेश कुमार सुरक्षित बताए गए हैं।

हादसे की सूचना पर थाना पुलिस, एंबुलेंस, हाईवे स्टाफ और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गए। फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के साथ ही हाईवे पर यातायात व्यवस्था सुचारु कराने के लिए पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Previous Post Next Post