BREAKING

इटावा/जसवंतनगर: हनी ट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने का आरोप, टोनू यादव ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार

 

जसवंतनगर: हनी ट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने का आरोप, टोनू यादव ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार

इटावा/जसवंतनगर। जसवंतनगर निवासी आशुतोष उर्फ टोनू यादव ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा को प्रार्थना पत्र देकर अश्ववी यादव उर्फ शिवांगी यादव समेत पांच लोगों पर हनी ट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने, धमकी देने और बड़ी रकम की रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है।

एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में टोनू यादव ने आरोप लगाया कि अश्ववी यादव उर्फ शिवांगी यादव कथित तौर पर सोशल मीडिया/इन्फ्लुएंसर के माध्यम से लोगों को अपने संपर्क में लाकर उन्हें हनी ट्रैप में फंसाने और बाद में ब्लैकमेल करने का काम करती है। आरोप है कि उनकी निजी तस्वीरों को सार्वजनिक करने की धमकी देकर लगातार धनराशि की मांग की गई।

प्रार्थना पत्र के अनुसार, टोनू यादव से अप्रैल 2024 से मई 2026 तक करीब 1 करोड़ 75 लाख 68 हजार 683 रुपये अलग-अलग माध्यमों से लिए जाने का आरोप लगाया गया है। इसमें बैंक खातों में ट्रांसफर और नकद रकम शामिल होने की बात कही गई है। इसके अलावा 50 लाख रुपये की अतिरिक्त मांग किए जाने का भी आरोप है।

टोनू यादव का कहना है कि धमकियों और सामाजिक व पारिवारिक प्रतिष्ठा खराब होने के डर से वह अलग-अलग समय पर रकम देने के लिए मजबूर होते रहे। प्रार्थना पत्र में नवंबर 2025 में भी लाखों रुपये की मांग किए जाने और अलग-अलग खातों में रकम भेजे जाने का उल्लेख किया गया है।

उन्होंने आरोप लगाया कि जब उन्होंने आगे रकम देने से इनकार किया तो उनके खिलाफ झूठे मुकदमे में फंसाने तथा निजी तस्वीरें सार्वजनिक करने की धमकी दी गई। टोनू यादव ने बताया कि उन्होंने बाद में संबंधित लोगों से संपर्क समाप्त कर लिया, लेकिन आरोप है कि इसके बावजूद उन्हें दोबारा धनराशि देने के लिए दबाव बनाया जाता रहा।

टोनू यादव ने एसएसपी इटावा से पूरे मामले की जांच कर अश्ववी यादव उर्फ शिवांगी यादव, नीतू सिंह यादव, शिवम यादव, गीतांजलि जादौन और अभिषेक यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने अपने प्रार्थना पत्र के साथ यादव सीड्स फर्म, आईसीआईसीआई बैंक और सेंट्रल बैंक के अप्रैल 2024 से मई 2026 तक के बैंक विवरण तथा एफिडेविट भी संलग्न किए हैं।

👉🏻इसके इलावा अश्वी यादव से जुड़े दो मामले चर्चा में, ₹4.50 लाख बकाया भुगतान की शिकायत सामने आई

 अश्वी यादव उर्फ शिवांगी यादव से जुड़े दो अलग-अलग मामले सामने आए हैं। इनमें से एक मामला पुराना है, जिसमें इटावा के विजय नगर चौराहा स्थित परचून की दुकान पर हंगामा, मारपीट और तोड़फोड़ के आरोप लगे थे। इस प्रकरण में पुलिस द्वारा अश्ववी यादव और नीतू यादव के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की बात सामने आई थी। वहीं, अब जसवंतनगर निवासी शमशेर पुत्र मोहसिन की ओर से ₹4.50 लाख बकाया भुगतान को लेकर दी गई शिकायत सामने आई है।

₹4.50 लाख बकाया भुगतान की शिकायत

शमशेर ने 18 सितंबर 2026 को थाना कोतवाली इटावा में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि वर्ष 2025-26 में अश्ववी यादव उर्फ शिवांगी यादव की ओर से उनसे फर्नीचर एवं कारपेंट्री का काम कराया गया था। शिकायतकर्ता के अनुसार, काम की कुल धनराशि में से कुछ भुगतान कर दिया गया, लेकिन ₹4 लाख 50 हजार रुपये अभी बकाया हैं। कई बार तकादा करने के बावजूद भुगतान नहीं किए जाने का आरोप लगाया गया है।

शमशेर ने पुलिस से काम, भुगतान और बकाया धनराशि से संबंधित साक्ष्यों की जांच कराने तथा जांच में कोई आपराधिक मामला पाए जाने पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की है

👉🏻पुराना इटावा प्रकरण भी आया था चर्चा में

इससे पहले इटावा के विजय नगर चौराहा स्थित एक परचून की दुकान में हुए हंगामे और मारपीट के मामले में अश्वि यादव और नीतू यादव के नाम सामने आए थे। आरोप था कि दुकान पर हंगामा, तोड़फोड़, मारपीट और धमकी दी गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आया था।

पुलिस की ओर से बताया गया था कि मामले में शिवम यादव, अश्वि यादव, नीतू यादव, एक हेड कॉन्स्टेबल समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया और अश्वि यादव व नीतू यादव के खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार मामले की जांच जारी थी।

गौरतलब है कि ₹4.50 लाख बकाया भुगतान से जुड़े आरोप शिकायतकर्ता शमशेर द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र में लगाए गए हैं। वहीं, पुराने इटावा प्रकरण में लगाए गए आरोप भी संबंधित शिकायत और पुलिस कार्रवाई के आधार पर हैं।

Previous Post Next Post