M.S VERMA
MANOJ KUMAR
धार्मिक यात्रा पर रवाना होंगी सायरा बेगम, शिवपाल यादव ने आवास पहुंचकर दीं शुभकामनाएंजसवंतनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं जसवंतनगर विधायक शिवपाल सिंह यादव ने गुरुवार को मोहल्ला फक्कड़पुरा निवासी हाजी अहसान पेंटर के आवास पर पहुंचकर उनकी पत्नी सायरा बेगम से मुलाकात की। सायरा बेगम धार्मिक यात्रा पर रवाना होने की तैयारी में हैं।
मुलाकात के दौरान शिवपाल सिंह यादव ने सायरा बेगम को बगदाद शरीफ और मक्का शरीफ में उमरा सहित विभिन्न धार्मिक स्थलों की जियारत के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उनकी यात्रा के सुरक्षित एवं मंगलमय होने की कामना की।बताया गया कि यात्रा के दौरान सायरा बेगम बगदाद शरीफ स्थित हजरत गौसुल आजम शेख अब्दुल कादिर जिलानी रहमतुल्लाह अलैहि की दरगाह सहित अन्य मुकद्दस स्थलों की जियारत करेंगी। इसके अलावा मक्का शरीफ में उमरा अदा करने के साथ धार्मिक स्थलों पर इबादत और दुआ करेंगी।
परिजनों के मुताबिक, यात्रा के दौरान देश में अमन-चैन, आपसी भाईचारे, समाज की खुशहाली और तरक्की के लिए भी दुआ की जाएगी। हाजी अहसान पेंटर ने बताया कि सायरा बेगम आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की मजबूती और प्रदेश में पार्टी की सरकार बनने की भी दुआ करेंगी।शिवपाल यादव की मुलाकात के दौरान स्थानीय सपा नेताओं, कार्यकर्ताओं और सभासदों सहित कई लोग मौजूद रहे। सभी ने सायरा बेगम की धार्मिक यात्रा के सफल और सुरक्षित होने की कामना की।


