फर्रुखाबाद में रेलवे रोड का उद्घाटन,पूर्व MLC मनोज अग्रवाल ने किया; व्यापारियों ने सुंदरीकरण की मांग उठाई
रेहान ख़ान ब्यूरो चीफ फर्रुखाबाद 9452755077,9838839168
फर्रुखाबाद में रेलवे रोड का उद्घाटन पूर्व एमएलसी मनोज अग्रवाल द्वारा किया गया। इस अवसर पर नगर उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा गुट के कई पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।
उद्घाटन समारोह में नगर अध्यक्ष हाजी मो0 इख़लाक खान, नगर महामंत्री राकेश कुमार सक्सेना, नगर चेयरमैन सरदार जगदीप सिंह छाबड़ा, नगर संयुक्त महामंत्री राम जी पाठक और नगर प्रभारी ठाकुर सर्वेंद्र सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए।
इसके अतिरिक्त, नगर उद्योग मंच अध्यक्ष अरुण कुमार अग्निहोत्री, अंगूरी बाग अध्यक्ष महेंद्र श्रीवास्तव, इलेक्ट्रॉनिक नगर अध्यक्ष मनोज कुमार, नगर उपाध्यक्ष आफताब अंसारी, आईटी मंच नगर अध्यक्ष आयुष कुमार, महामंत्री रितिक तिवारी, कादरी गेट अध्यक्ष प्रशांत कुमार, घुमना अध्यक्ष दिलीप गुप्ता, महामंत्री गोपाल राजपूत, सुतहट्टी अध्यक्ष राशिद सिद्दीकी, महामंत्री लईक सिद्दीकी और कोषाध्यक्ष जीशान फारूकी भी उपस्थित थे।
उपस्थित सभी लोगों ने नगर पालिका अध्यक्ष वत्सला अग्रवाल और पूर्व एमएलसी मनोज अग्रवाल का आभार व्यक्त किया। इस दौरान, नगर उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा गुट, फर्रुखाबाद ने एक प्रमुख मांग रखी।
व्यापार मंडल ने लाल सराय और गुड़गांव देवी मंदिर के पास भी फतेहगढ़ की तर्ज पर सुंदरीकरण कराने की अपील की। उन्होंने इन स्थानों पर पार्क, झूले और जिम उपकरण लगाने की मांग की।
साथ ही, फव्वारा लाल गेट से गुड़गांव देवी मंदिर तक दोनों तरफ रेलवे रोड और फतेहगढ़ की तरह लाइटें लगाकर सुंदरीकरण करने का आग्रह किया गया।
इस पहल का उद्देश्य फर्रुखाबाद के बच्चों, महिलाओं, युवाओं और व्यापारी वर्ग को इन सुविधाओं का लाभ पहुंचाना है। व्यापार मंडल के अनुसार, फतेहगढ़ या ठंडी सड़क शहर से काफी दूर हैं, जहां देर रात या शाम के समय परिवार के साथ जाना सुरक्षित नहीं होता।
लाल सराय और गुड़गांव देवी मंदिर के पास ऐसी सुविधाएं विकसित होने से मऊ दरवाजा और शहर के दोनों तरफ के लोग आसानी से इनका उपयोग कर सकेंगे।
Tags
फर्रुखाबाद