BREAKING

इटावा/जसवंतनगर: आदित्य यादव ने जसवंतनगर में शोक संतप्त परिवारों से की मुलाकात।

M.s verma

आदित्य यादव ने जसवंतनगर में शोक संतप्त परिवारों से की मुलाकात

जसवंतनगर। बदायूं सांसद एवं सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव के पुत्र आदित्य यादव उर्फ अंकुर सोमवार को जसवंतनगर पहुंचे। उन्होंने क्षेत्र के कई शोक संतप्त परिवारों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और दुख की इस घड़ी में परिवारों के साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया।

आदित्य यादव सबसे पहले जफर मियां के आवास पर पहुंचे। जफर मियां और उनकी पत्नी का कुछ दिन पूर्व इंतकाल हो गया था। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की और उन्हें ढांढस बंधाया।
इसके बाद वह मुन्ना मुसलमान के घर पहुंचे और वहां भी परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की। इसके बाद आदित्य यादव अंश वर्मा पुत्र रत्नेश कुमार के घर पहुंचे, जिनका कुछ दिन पूर्व सड़क हादसे में निधन हो गया था। उन्होंने परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर संवेदना जताई और कहा कि परिवार को किसी भी तरह की जरूरत हो तो उन्हें बेझिझक बताएं।

इसके बाद उन्होंने मोहल्ला में कल्लू वर्मा के आवास पर पहुंचकर उनकी पत्नी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की और परिजनों को ढांढस बंधाया।
अपने दौरे के अंत में आदित्य यादव जैन मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने मुनि श्री भवसागर महाराज से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया।

 इस मौके पर उनके साथ विधायक प्रतिनिधि सोनू यादव, नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता, कन्नौज PDA प्रभारी अनिल यादव,सांसद प्रतिनिधि हाजी समीम, रामवीर यादव,  राजपाल यादव, सुभाष गुप्ता, गोपाल गुप्ता, गौरव यादव, शानुद्दीन, सभासद फारूक, गोपाल वर्मा,जीतू वर्मा, महेश वर्मा, बज्ज वर्मा, चेतन जैन, आदि लोग उपस्थित रहे

Previous Post Next Post