BREAKING

आर्येंद्र प्रताप सिंह ने CJI का पहला टीवी इंटरव्यू किया,फर्रुखाबाद के पत्रकार ने न्यायिक इतिहास में दर्ज कराई उपलब्धि

आर्येंद्र प्रताप सिंह ने CJI का पहला टीवी इंटरव्यू किया,फर्रुखाबाद के पत्रकार ने न्यायिक इतिहास में दर्ज कराई उपलब्धि

रेहान ख़ान ब्यूरो चीफ फर्रुखाबाद 9452755077

वरिष्ठ पत्रकार आर्येंद्र प्रताप सिंह ने देश के न्यायिक इतिहास में पहली बार किसी सेवारत मुख्य न्यायाधीश का टेलीविजन पर साक्षात्कार किया है। फर्रुखाबाद से ताल्लुक रखने वाले आर्येंद्र प्रताप सिंह ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि को अंजाम दिया।
यह विशेष बातचीत न्यायमूर्ति सूर्यकांत के साथ डीडी न्यूज़ पर प्रसारित की गई। इसमें न्यायपालिका, संविधान, न्यायिक सुधार, तकनीक, लंबित मामले, मध्यस्थता, युवा और न्याय व्यवस्था के भविष्य जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।
करीब ढाई दशक से पत्रकारिता में सक्रिय आर्येंद्र प्रताप सिंह पिछले 17 वर्षों से डीडी न्यूज़ से जुड़े हैं। इससे पहले वे लोकसभा टेलीविजन में भी कार्यरत रहे।
आर्येंद्र प्रताप सिंह की पूरी शिक्षा फर्रुखाबाद में हुई है, जहां उन्होंने अर्थशास्त्र में पीएचडी की डिग्री हासिल की। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत भी यहीं से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से की थी।
उन्होंने प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के देश-विदेश दौरों, G20, G7, BRICS और आसियान जैसे वैश्विक सम्मेलनों को कवर किया है। एक भारतीय पत्रकार के रूप में वे एक दर्जन से अधिक देशों की यात्रा कर चुके हैं।
आर्येंद्र प्रताप सिंह की यह उपलब्धि पूरे फर्रुखाबाद के लिए गर्व का विषय है। स्थानीय पत्रकारिता से राष्ट्रीय प्रसारक के प्राइम टाइम एंकर तक पहुंचने और अब देश के न्यायिक इतिहास में इस महत्वपूर्ण साक्षात्कार को करने का श्रेय उन्हें मिला है। यह नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
Previous Post Next Post