फर्रुखाबाद में मॉनिटर लिज़ार्ड का रेस्क्यू,अताफ खान की सूचना पर वन विभाग ने सुरक्षित पकड़ा
रेहान ख़ान ब्यूरो चीफ फर्रुखाबाद 9452755077
फर्रुखाबाद शहर के मोहल्ला गढ़ी मुरीद खां में नवाबों वाली हवेली के पीछे एक मकान में एक मॉनिटर लिज़ार्ड (गोह) घुस गई, जिसे वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। यह घटना शाम लगभग 5 बजे हुई।
यह मॉनिटर लिज़ार्ड, जिसे स्थानीय भाषा में विचखापर या विषखोपड़ा भी कहते हैं, दीवार से निकलकर एक गड्ढे में जा घुसी थी। स्थानीय निवासी अताफ खान ने तुरंत इस पर ध्यान दिया और वन विभाग को इसकी सूचना दी।
सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। टीम ने स्थिति का आकलन किया और गोह को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए बचाव अभियान शुरू किया।
बचाव दल को गोह को पकड़ने में काफी मशक्कत करनी पड़ी, क्योंकि वह गड्ढे में छिपी हुई थी। आखिरकार, टीम ने सफलतापूर्वक मॉनिटर लिज़ार्ड को पकड़ लिया और उसे सुरक्षित कर लिया।
रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जमा हो गए। लोगों ने इस वन्यजीव को देखने के लिए उत्सुकता दिखाई और कई लोगों ने इसके साथ सेल्फी भी ली। वन विभाग ने बताया कि मॉनिटर लिज़ार्ड वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत एक संरक्षित प्रजाति है।
वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पकड़ी गई गोह को जल्द ही किसी सुरक्षित प्राकृतिक आवास में छोड़ा जाएगा। स्थानीय लोगों ने अताफ खान की सूझबूझ और वन विभाग की त्वरित कार्रवाई की सराहना की।
Tags
फर्रुखाबाद