BREAKING

मिलाद-उन-नबी की तैयारी पर पीस कमेटी की बैठक,थाना प्रभारी अजब सिंह के नेतृत्व में हुई,शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश

 मिलाद-उन-नबी की तैयारी पर पीस कमेटी की बैठक,थाना प्रभारी अजब सिंह के नेतृत्व में हुई,शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश

रेहान ख़ान ब्यूरो चीफ फर्रुखाबाद 9452755077
फर्रुखाबाद शहर के थाना मऊ दरवाजा परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। थाना प्रभारी अजब सिंह की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में ईद मिलादुन्नबी के जुलूस की तैयारियों पर चर्चा की गई। बैठक में फर्रुखाबाद कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह गहलोत भी मौजूद रहे।
ईद मिलादुन्नबी का जुलूस 26 अगस्त, बुधवार को टाउन हॉल से शुरू होकर अंजुमन स्कूल तक जाएगा, जहां इसका समापन होगा। इसके बाद अंजुमन स्कूल में जलसे का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस बार जुलूस में लगभग 30 से 35 गाड़ियां शामिल होंगी, जिनमें डीजे की गाड़ियां भी होंगी। थाना प्रभारी अजब सिंह ने सीरत कमेटी के पदाधिकारियों और सदस्यों के साथ व्यापक विचार-विमर्श किया। बैठक में यह तय किया गया कि डीजे बहुत धीमी आवाज में बजाए जाएंगे।
26 अगस्त को पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्मदिन की खुशी में टाउन हॉल तिराहे से अंजुमन स्कूल तक का मार्ग दोनों तरफ बिजली की रोशनी से सजाया जाएगा। टाउन हॉल तिराहे, पक्का पुल चौराहे, चौक बाजार और अंजुमन स्कूल के बाहर भव्य गेट बनाए जाएंगे। लोग अपने मोहल्लों, गलियों और घरों को भी सजाते हैं। इस दिन घरों और दुकानों में कुरानखानी और मिलाद का आयोजन किया जाता है, जिसे मुस्लिम समाज में सबसे बड़ा खुशी का त्योहार माना जाता है।

सीरत कमेटी के पदाधिकारियों ने थाना प्रभारी अजब सिंह से विशेष रूप से आवारा जानवरों को जुलूस के दिन नियंत्रित करने का आग्रह किया।

शहर सैय्यद काजी मुताहिर अली और सेक्रेटरी गुलजार अहमद खान के नेतृत्व में 26 अगस्त को जुलूस शाम करीब 6:00 बजे टाउन हॉल तिराहे से रवाना होगा। तिकोना चौकी और पक्का पुल पर मौलाना सदाकत हुसैन सेथली अली तकरीर करेंगे, जबकि चौक बाजार पर मुफ्ती शमशाद चतुर्वेदी और घूमना बाजार पर मौलाना लईक संबोधित करेंगे। जुलूस का समापन अंजुमन स्कूल के निकट होगा, जिसके बाद अंजुमन स्कूल में जलसा शुरू होगा।

बैठक में फर्रुखाबाद कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह गहलोत, थाने के वरिष्ठ उप निरीक्षक राजेश यादव, क़ाज़ी सैय्यद मुताहिर अली (सदर सीरत कमेटी), सेक्रेटरी गुलजार अहमद, खजांची मिर्जा हसीन बाग, प्रवक्ता आसिफ कुरैशी, सपा नेता चांद मियां खां, पप्पन मियां वारसी, आसिफ कुरैशी, अमान खान, अकील खान और आमिर खान सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

सीरत कमेटी के सेक्रेटरी गुलजार अहमद ने बताया कि 25 अगस्त को  सीरत कमेटी के पदाधिकारी सुबह 10:00 बजे पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्मदिन के अवसर पर राम मनोहर लोहिया अस्पताल, मिशन अस्पताल, प्रयाग नारायण अस्पताल (डॉक्टर उदय राज का अस्पताल) और सिटी हॉस्पिटल में फल, दूध और बिस्किट वितरित करेंगे।

शहर क़ाज़ी सैय्यद मुताहिर अली ने बताया कि जुलूस में शामिल होने वाली बाहरी गाड़ियां बीबीगंज चौकी पर खड़ी की जाएंगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि जुलूस में सभी गाड़ियां एक साथ चलें और कोई भी बीच में अपनी गाड़ी लेकर न घुसे। क़ाज़ी ने नगर पालिका से आवारा जानवरों को पकड़ने का भी अनुरोध किया। उन्होंने यह भी कहा कि फर्रुखाबाद में हमेशा गंगा-जमुनी तहजीब रही है और सभी धर्मों के लोग बड़े हर्षोल्लास के साथ त्योहार मनाते हैं। सीरत कमेटी का प्रवक्ता आसिफ कुरैशी ने बताया बारिश होने पदाधिकारी नहीं आ पाए उन्होंने कहा फर्रुखाबाद में हमेशा गंगा जमुना में तहजीब रही है l 
Previous Post Next Post