BREAKING

विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल की नई कार्यकारिणी गठित,नरेश जी, ऋषभ जी और मुकेश बॉथम की अध्यक्षता में हुआ गठन

विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल की नई कार्यकारिणी गठित,नरेश जी, ऋषभ जी और मुकेश बॉथम की अध्यक्षता में हुआ गठन

रेहान ख़ान ब्यूरो चीफ फर्रुखाबाद 9452755077
फर्रुखाबाद शहर में 16 अगस्त 2026, रविवार को सरस्वती शिशु मंदिर, सेनापति में विश्व हिंदू परिषद की जिला बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में प्रांत सेवा प्रमुख नरेश जी, विभाग संगठन मंत्री ऋषभ जी और जिला अध्यक्ष मुकेश बॉथम जी की अध्यक्षता में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
गठित कार्यकारिणी में अनुज श्रीवास्तव को जिला सह मंत्री, अभिषेक जी को बजरंग दल का विभाग संयोजक और विधि जी को दुर्गा वाहिनी की विभाग संयोजिका का नवीन दायित्व सौंपा गया। बजरंग दल में योगेंद्र प्रताप सिंह को जिला सह संयोजक और विनोद राजपूत को विश्व हिंदू परिषद का जिला प्रचार प्रसार प्रमुख बनाया गया। फतेहगढ़ प्रखंड से ऋषभ राठौर को नगर अध्यक्ष और विपिन गुप्ता को नगर मंत्री का दायित्व दिया गया।

इस अवसर पर जिला सह मंत्री प्रवीण अवस्थी, जिला सह संयोजक रोहन मिश्रा, जिला गोरक्षा प्रमुख नूतन चतुर्वेदी, जिला सुरक्षा प्रमुख आकाश और दुर्गा वाहिनी की जिला सह संयोजिका रुनझुन दुबे सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और दुर्गा वाहिनी के लगभग 70-80 नवीन दायित्वों की घोषणा की गई, जिसमें युवा चेहरों को अहम जिम्मेदारियां दी गईं। नवनियुक्त कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं भी दी गईं।
बैठक में आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों और कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। इनमें विश्व हिंदू परिषद स्थापना दिवस कार्यक्रम, हिंदू हित चिंतक अभियान और बाबा बूढ़ा अमरनाथ चट्टानी यात्रा प्रमुख विषय रहे।

कार्यकर्ताओं को आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए जनसंपर्क, संगठन विस्तार और समाज की अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित करने का मार्गदर्शन दिया गया। विभाग संगठन मंत्री ऋषभ जी ने सभी कार्यकारिणी से खंड और ग्राम स्तर पर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। सहमंत्री अनुज श्रीवास्तव ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद सनातन धर्म के लिए समर्पित संगठन है और इसी रीति-नीति से संगठन को आगे बढ़ाया जाएगा।
Previous Post Next Post