BREAKING

सीपी इंटरनेशनल स्कूल में 80वां स्वतंत्रता दिवस,अमृत महोत्सव' संकल्पों के साथ उत्साहपूर्वक मनाया गया।

सीपी इंटरनेशनल स्कूल में 80वां स्वतंत्रता दिवस,अमृत महोत्सव' संकल्पों के साथ उत्साहपूर्वक मनाया गया।

रेहान ख़ान ब्यूरो चीफ फर्रुखाबाद 9452755077
फर्रुखाबाद के सीपी इंटरनेशनल स्कूल में 80वां स्वतंत्रता दिवस 'आजादी के अमृत महोत्सव' के संकल्पों के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पूर्व सैनिक और भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री व उपाध्यक्ष डी. एस. राठौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

सुबह 8 बजे मुख्य अतिथि राठौर, विद्यालय के निदेशक मिथिलेश अग्रवाल, उपनिदेशिका अंजू राजे, प्रधानाचार्य पी. रथ, उपप्रधानाचार्य नवीन शाक्य और प्राथमिक वर्ग की प्रभारी शिवानी दीक्षित ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगान के स्वर गूंजते ही पूरा प्रांगण राष्ट्रभक्ति की भावना से ओत-प्रोत हो उठा।ध्वजारोहण के बाद स्काउट-गाइड और चारों सदनों के छात्र-छात्राओं ने अनुशासित मार्च पास्ट प्रस्तुत कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिनमें 'मिट्टी की कसम' और 'है प्रीत जहाँ की रीत सदा' जैसे गीतों पर समूह नृत्य शामिल थे। विद्यालय बैंड की धुन और 'तेरा हिमालय आकाश' समूह गान ने माहौल को देशभक्ति से भर दिया।
'भारतीय सेना की शौर्य गाथा' पर आधारित एक नाटिका ने सीमा पर तैनात जवानों के त्याग और समर्पण को जीवंत किया, जिसने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस अवसर पर कक्षा 10 और 12 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कक्षा 12 में 99�अंक प्राप्त कर शुभ गंगवार ने फर्रुखाबाद जिले का नाम रोशन किया।

मुख्य अतिथि डी. एस. राठौर ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी को देश के अमर बलिदानियों और वीर सैनिकों के अदम्य साहस से सीख लेकर राष्ट्र सेवा को सर्वोपरि रखना चाहिए।

निदेशक मिथिलेश अग्रवाल ने अनुशासन, नैतिक मूल्यों और राष्ट्रप्रेम को सशक्त भारत की नींव बताया। उपनिदेशिका अंजू राजे ने छात्रों से जिम्मेदार और सजग नागरिक बनने का आह्वान किया, जबकि प्रधानाचार्य पी. रथ ने कर्तव्यनिष्ठा और एकता के महत्व पर जोर दिया।

छात्र प्रतिनिधियों, जिनमें हेड बॉय रविकांत यादव, हेड गर्ल शैली मिश्रा और जूनियर विंग की हेड गर्ल गौरांशी शामिल थीं, ने भी राष्ट्र की संप्रभुता और अखंडता की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प व्यक्त किया।

कार्यक्रम का मंच संचालन कविता त्रिपाठी ने किया। अंत में, उपप्रधानाचार्य नवीन शाक्य ने सभी अतिथियों, अभिभावकों और संस्था के सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
Previous Post Next Post