BREAKING

इटावा/जसवंतनगर: ईदगाह परिसर में चोरी, CCTV कैमरे तोड़े; घास काटने की मशीन की मोटर समेत सामान पार।

 M.s verma

Manoj kumar 

ईदगाह परिसर में चोरी, CCTV कैमरे तोड़े; घास काटने की मशीन की मोटर समेत सामान पार

जसवंतनगर के मोहल्ला कटरा बिल्लोचयन स्थित ईदगाह परिसर में चोरी की घटना सामने आई है। चोरों ने परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए और घास काटने वाली मशीन की मोटर, एक सीढ़ी समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। घटना से मुस्लिम समुदाय में नाराजगी है।

रविवार सुबह मुंतजिम नियामतुल्ला और मुतवल्ली अपने साथियों के साथ ईदगाह परिसर में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने लोहे के खंभे पर लगा सीसीटीवी कैमरा खंभे समेत जमीन पर टूटा पड़ा देखा। परिसर की जांच करने पर चोरी की जानकारी हुई।

ईदगाह कमेटी के सदस्यों के अनुसार, यह चोरी की पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कई बार अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा ऐसी घटनाओं को अंजाम दिया जा चुका है, लेकिन अब तक किसी घटना का खुलासा नहीं हो सका है।

ईदगाह कमेटी ने कोतवाली जसवंतनगर में तहरीर दी है। थाना प्रभारी कमल भाटी ने पीड़ित पक्ष को हरसंभव मदद का आश्वासन देते हुए जल्द मामले का खुलासा करने की बात कही है। तहरीर देने के दौरान इकबाल, इशाक, असरफ राशिद, रिहान, मो. इस्लाम, सिराजुद्दीन, ताहिर, इरशाद, ऋषभ जड़ेंजा, मोनू समेत कई लोग मौजूद रहे।

Previous Post Next Post