BREAKING

इटावा: खरगे के सम्मान में कांग्रेस का उपवास, ‘शुद्धिकरण’ को बताया दलित विरोधी

 प्रेरणा प्रीती 

इटावा। विगत दिनों 8 अगस्त 2026 को उत्तराखंड के हल्द्वानी के रामलीला मैदान में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद रामलीला मैदान में उनके जाने से "अपवित्र" हुए दर्शाकर उस मैदान को कुछ तथा-कथित हिंदू संगठनों द्वारा जिस तरह से गंगाजल छिड़ककर और हवन कर पूरे मैदान का 'शुद्धिकरण' किया गया वह बहुत ही निंदनीय और घृणित है। उक्त उद्गार कांग्रेस ज़िला अध्यक्ष ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के सम्मान में गांधी प्रतिमा के समक्ष बैठकर उपवास रखने के दौरान व्यक्त किये ।
ज़िला अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आक्रोशित होकर इस जन भावना और दलित विरोधी घृणित कार्य की कड़े शब्दों में निंदा करती है। देश विरोधी भाजपा के इस तुच्छ और गिरे हुए कार्य से इस हद तक छुआछूत खुलकर सामने आ गई है । इसी क्रम में शहर अध्यक्ष मोहम्मद राशिद ने कहा कि दलितों का इससे बड़ा अपमान स्वतंत्र भारत में इससे पूर्व कभी भी,कहीं भी नहीं हुआ होगा। गंभीर बात तो यह है कि इस देश की इतनी पुरानी और बड़ी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जब उनके लिए इनके द्वारा पोषित छुटभैये देश विरोधी संगठन और नेता इस हद तक जा सकते हैं तो आम दलितों की यहां क्या हालत होगी यह हम भली-भांति अनुमान लगा सकते हैं। अपनी ओछी और दूषित मानसिकता के चलते पूरे देश को अराजकता और घृणा-द्वेष की भट्टी में झोंकने वाली भाजपा यह भूल रही है कि कांग्रेस अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष का इतना बड़ा अपमान कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। भाजपा की विभाजन कारी नीति कभी सफ़ल नहीं होगी।
समस्त कांग्रेसियों ने एक स्वर में आवाज़ बुलंद करते हुए कहा कि यह शर्मनाक और प्रतिगामी कृत्य केवल माननीय कांग्रेस अध्यक्ष का अपमान नहीं है, बल्कि करोड़ों भारतीयों की गरिमा तथा समानता, बंधुत्व, सामाजिक न्याय एवं मानवीय गरिमा के संवैधानिक मूल्यों पर सीधा प्रहार है। भारत के संविधान से संचालित एक लोकतांत्रिक समाज में ऐसी भेदभावपूर्ण प्रथाओं और मानसिकता का कोई स्थान नहीं है। कांग्रेस पार्टी ऐसे लोगों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की मांग करती है।
सांयकाल एक विशाल मार्च एवं सत्याग्रह का आयोजन किया जाएगा।

उपवास रखने के बाद सांयकाल लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर फूल मालाएं चढ़ाकर वहां से एक सत्याग्रह मार्च डॉ० भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पहुंच कर उनके चरणों में पुष्पांजलि अर्पित करते हुए समाप्त किया गया।

विरोध प्रदर्शन में भाग लेने वालों में प्रमुख रूप से पूर्व ज़िला अध्यक्ष मलखान सिंह यादव, पूर्व शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे, कोमल सिंह कुशवाहा, करण सिंह राजपूत, संजय दोहरे, अमित त्रिपाठी, प्रेम किशोर द्विवेदी, वाचस्पति द्विवेदी,प्रेरणा ज़ुबैरी, विष्णु कांत मिश्रा, अवनीश वर्मा, आसिफ़ जादरान,रामकिशोर, प्रदीप द्विवेदी, डॉ जितेंद्र यादव अमन तिवारी, संजीव, त्रिपाठी, हरेंद्र कुमार त्रिपाठी,कपिल वर्मा, सोहेल वारसी,मोहसिन, अशोक दोहरे, परवेज वारसी, आसाराम कठेरिया,ऋषि कुमार दिवाकर, हिमांशु यादव, अवनीश त्रिपाठी,प्रमोद कुमार वर्मा , आजाद कुमार वर्मा, रणवीर सिंह यादव, एवं सत्य प्रकाश सहित तमाम कांग्रेस से उपस्थित रहे।

Previous Post Next Post